फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geeta Gyan: इंसान को कमजोर बनाती हैं ये दो चीजें, जानिए गीता के अनमोल विचार

Wed, 04 Dec 2024 07:19 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 07:19 AM IST
सार

Precious Words Of Geeta: महाभारत के युद्ध के बीच में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिए थे। उन उपदेशों को गीता उपदेश के रूप में जाना जाता है। गीता में दिए गए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं  जितना पहले होते थे। गीता का यह ज्ञान मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है। 

विज्ञापन
Geeta Gyan Precious thoughts and motivational quotes from gita
गीता ज्ञान - फोटो : amar ujala

Motivational Quotes of Geeta: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश समाहित हैं। महाभारत के युद्ध के बीच में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिए थे। उन उपदेशों को गीता उपदेश के रूप में जाना जाता है। गीता में दिए गए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं  जितना पहले होते थे। गीता का यह ज्ञान मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है। गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने से न सिर्फ जीवन जीने की कला आती है बल्कि व्यक्ति खूब तरक्की भी करता है। गीता ही एकमात्र ऐसा धर्मग्रंथ है जो मनुष्य को जीवन जीने की सही कला सिखाता है। गीता जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान मानव जीवन और मृत्यु  दोनों के लिए उपयोगी माना जाता है। गीता संपूर्ण जीवन का दर्शन है और इसका पालन करने वाला व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन गीता में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र है जिसे त्यागने से मनुष्य का कल्याण होगा। अक्सर आपने देखा होगा मनुष्य का किसी कार्य में मन नहीं लगता और वह आलस्य से पूर्ण रहता है। ऐसे स्थिति में वह व्यक्ति एक अपाहिज की भांति हो जाता है। आइए जानते हैं गीता के उपदेशों के माध्यम से कि मनुष्य को किन चीजों से दूर रहना चाहिए।


 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Geeta Gyan Precious thoughts and motivational quotes from gita
गीता ज्ञान - फोटो : freepik

गीता का अनमोल वचन

  • गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि बहुत अधिक आराम और बहुत अधिक प्यार मनुष्य को कमजोर बना देता है। जब व्यक्ति को बहुत प्यार और देखभाल मिल जाती है तो उसका कुछ करने का मन नहीं करता। उसे सभी चीजें अपने स्थान पर मिलने से वह आलसी हो जाता है और यह आलसी उसे अपाहिज या कमजोर बनाता है। 



Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कैसी रहेगी लव लाइफ, जानें क्या आपके प्यार को मिलेगी मंजिल

Geeta Gyan Precious thoughts and motivational quotes from gita
गीता ज्ञान - फोटो : istock
  • श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार समय किसी के बंधन में नहीं होता। वह कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता वरना जिन प्रभु श्रीराम को रात में राज्य मिलने वाला था उसके अगले दिन उन्हें वनवास न मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Geeta Gyan Precious thoughts and motivational quotes from gita
गीता ज्ञान - फोटो : freepik
  • श्री कृष्ण कहते हैं कि केवल पैसा ही किसी व्यक्ति को अमीर नहीं बनाता है। सच्चा अमीर व्यक्ति वही है जिसके पास अच्छे विचार, अच्छा व्यवहार और अच्छे विचार हों।
विज्ञापन
Geeta Gyan Precious thoughts and motivational quotes from gita
गीता ज्ञान - फोटो : amar ujala
  • मनुष्य अकेला ही जन्म लेता है और अकेला ही मर जाता है। वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल स्वयं ही भोगता है।



Vinayak Chaturthi 2024: मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी पर बन रहे हैं धन वृद्धि के योग, जानें शुभ तिथि और विधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed