Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य की रणनीतियों को अपनाकर व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उनकी ये नीतियां वर्तमान समय में भी बहुत फायदेमंद हैं। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान नंद वंश के पतन में आचार्य चाणक्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आचार्य चाणक्य का नीतिशास्त्र पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन का सार बताया है। इस नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि पृथ्वी पर तीन प्रकार के लोग सुख भोगते हैं। वे हमारे जीवन में आगे बढ़ते हैं। तो आइए जानें कौन हैं ये तीन लोग-
{"_id":"674be6e9808306e53c07e83b","slug":"chanakya-niti-these-types-of-people-always-remain-rich-know-what-acharya-chanakya-says-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: ऐसे तीन प्रकार के लोग सदैव रहते हैं धनवान, जानें क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: ऐसे तीन प्रकार के लोग सदैव रहते हैं धनवान, जानें क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
Sun, 01 Dec 2024 10:26 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:26 AM IST
सार
Chanakya Niti For Rich People: आचार्य चाणक्य का नीतिशास्त्र बहुत प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन का सार बताया है।
विज्ञापन
Chanakya Quotes
- फोटो : amar ujala
Chanakya Quotes
- फोटो : अमर उजाला
यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी।
विभवे यस्य सन्तुष्टिस्तस्य स्वर्ग इहैव हि ॥
आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र के उपरोक्त श्लोक में बताते हैं कि तीन लोग अपने जीवन में हमेशा अमीर और खुश रहते हैं। उनके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। दुःख उनके पास भी नहीं फटकता। आइए जानते हैं कौन से हैं वो लोग।
Chanakya Quotes
- फोटो : freepik
- आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार इस धरती पर ये तीन लोग पिता स्वर्ग के समान सुख भोग रहे हैं। इन तीनों लोगों के बच्चे उनके संरक्षण में हैं। वे उनके आदेशों का पालन भी करते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत सुखी जीवन जीते हैं। वर्तमान में हम देखते हैं कि कुछ समाजों में पिता और पुत्र के बीच आज्ञाकारिता का स्वरूप लुप्त होता जा रहा है। इसीलिए चाणक्य कहते हैं कि वह पिता भाग्यशाली होता है जिसका पुत्र उसकी हर आज्ञा का पालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Quotes
- फोटो : Adobe stock
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस धरती पर वही व्यक्ति बहुत धनवान माना जाता है जिसकी पत्नी अपने पति की हर आज्ञा का पालन करती है ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। जिस घर में पति-पत्नी का रिश्ता मधुर होता है। उनका घर स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसे लोगों के घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Chanakya Quotes
- फोटो : Istock
- आचार्य चाणक्य अपने श्लोक के अंत में स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जो व्यक्ति ईश्वर की कृपा और अपनी मेहनत से प्राप्त धन से संतुष्ट रहता है। जब तक वह इस धरती पर रहता है तब तक सुख और शांति का जीवन व्यतीत करता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी भी दुख का सामना नहीं करना पड़ता है। वह अपना जीवन संतोषपूर्वक व्यतीत करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।