हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास वर्ष का नौवा माह होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे अगहन के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष मास भगवान कृष्ण को प्रिय है। हिंदू पंचांग में नक्षत्र के अनुसार, माह का नाम लिया जाता है। मार्गशीर्ष मास में मृगशिरा नक्षत्र होने के कारण इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। इस बार 20 नवंबर से मार्गशीर्ष मास आरंभ हुआ है जो 20 दिसंबर को समाप्त होगा। यह पूरा माह भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी को समर्पित होता है इसलिए इस माह में शंख पूजन और उसके उपायों का विशेष महत्व माना जाता है। शंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है और मान्यता है कि आपका घर धन धान्य से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
शंख से जुड़े ये उपाय करने से होती है धन वृद्धि
आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष मास में मोती शंख में साबुत चावल भर कर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन में बरकत होती है। आर्थिक रूप से संपन्नता प्राप्त करने के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख प्रिय है। हर शंख का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। इन्हीं में से दक्षिणावर्ती शंख को अत्यंत दुर्लभ शंख बताया गया है। इसे लक्ष्मी आकर्षित करने वाला शंख कहा जाता है। मार्गशीर्ष मास में दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए तो वहीं दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल व केसर मिलाकर इससे माता लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए मान्यता है कि इससे विष्णु जी और मां लक्ष्मी दोनों अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपका घर धन-धान्य से भर जाता है और किसी प्रकार से रुपये-पैसों की कमी नहीं रहती है।
4 of 5
शंख का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ज्योतिष में शुक्र को धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। मार्गशीर्ष मास में एक सफेद कपड़े में सफेद शंख, चावल व बताशे लपेटकर नदी में बहाएं। इससे आपका शुक्र मजबूत होता है जिससे आप आर्थिक रूप से संपन्न बनते हैं।
मार्गशीर्ष मास में किसी भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर शंख का दान करें। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है जिससे आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि इससे सभी धन संबंधित समस्याओं में से छुटकारा मिलता है।