रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस खूबसूरत रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें प्यार, भरोसा और अपनापन शामिल होता है। राखी के बदले भाई भी अपनी बहन को उसकी पसंद का तोहफा देकर इस दिन को यादगार बनाता है। कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और गैजेट्स तो आम गिफ्ट ऑप्शन हैं, लेकिन अगर इस बार बहन के लिए कुछ हटकर चुनना चाहते हैं, तो उसकी राशि को ध्यान में रखकर तोहफा चुनना एक दिलचस्प आइडिया हो सकता है।
रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:12 PM IST
सार
ज्योतिषीय मान्यताओं में हर राशि के जातकों के स्वभाव, रुचियों और व्यक्तित्व की कुछ खास विशेषताएं बताई गई हैं। इन्हीं धारणाओं को आधार बनाकर बहन के लिए ऐसा उपहार चुना जा सकता है, जो उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाए। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को कौन से तोहफे दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन