फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hal Shashti Vrat Katha Read the Sacred Story of a Mother Her Child and the Divine Blessings for Long Life

हल षष्ठी व्रत कथा: जब मां के एक झूठ से बच्चे पर आया संकट, पश्चाताप के बाद हुआ चमत्कार, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा

Wed, 02 Sep 2026 06:09 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 02 Sep 2026 06:09 AM IST
सार

हल षष्ठी व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाने वाला पावन व्रत है। इस दिन माताएं श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर हल षष्ठी की कथा सुनती हैं और अपनी संतान के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करती हैं।

विज्ञापन
Hal Shashti Vrat Katha Read the Sacred Story of a Mother Her Child and the Divine Blessings for Long Life
हलषष्ठी व्रत कथा - फोटो : amar ujala

विस्तार

Hal Shashthi Vrat Katha In Hindi: हिंदू धर्म में संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अनेक व्रत और पर्व बताए गए हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण व्रत है हल षष्ठी, जिसे संतान की रक्षा और उनके मंगलमय जीवन की कामना से किया जाता है। आज हल षष्ठी के पावन अवसर पर माताएं श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं और भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का स्मरण करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि हल षष्ठी की कथा सुनने और विधि-विधान से पूजा करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं और उन्हें लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हल षष्ठी का पर्व हमें केवल व्रत और पूजा का महत्व ही नहीं बताता, बल्कि यह भी सिखाता है कि जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार का पालन करना कितना आवश्यक है। इसी भाव को समझाने वाली एक प्रसिद्ध कथा ग्वालिन और उसके नवजात पुत्र से जुड़ी है। आइए, आज हल षष्ठी के इस पावन अवसर पर जानते हैं इसकी पूरी व्रत कथा। 

विज्ञापन


Hal Shashthi 2026: हरछठ की पूजा में क्यों नहीं चढ़ाया जाता हल से जुड़ा अनाज? जानें जरूरी नियम
विज्ञापन


हल षष्ठी व्रत कथा

प्राचीन काल की बात है। एक गांव में एक ग्वालिन रहती थी। उसके प्रसव का समय अत्यंत निकट था। एक ओर वह प्रसव पीड़ा से व्याकुल थी, वहीं दूसरी ओर उसे अपने दूध-दही के खराब हो जाने की चिंता सता रही थी। अधिक लाभ कमाने की इच्छा से वह सिर पर दूध-दही के घड़े रखकर उन्हें बेचने के लिए निकल पड़ी। रास्ते में अचानक उसे असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। वह पास की एक झरबेरी की झाड़ी की ओट में चली गई और वहीं उसने एक बालक को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसने नवजात शिशु को उसी स्थान पर छोड़ दिया और स्वयं पास के गांव में दूध-दही बेचने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दिन हल षष्ठी का पावन पर्व था। ग्वालिन ने अधिक धन कमाने के लालच में गाय और भैंस के दूध को मिलाकर गांव की स्त्रियों को भैंस का शुद्ध दूध बताकर बेच दिया। इस प्रकार उसने झूठ बोलकर उन स्त्रियों के व्रत और धार्मिक नियमों को भंग कर दिया। इधर, जिस स्थान पर ग्वालिन ने अपने नवजात पुत्र को छोड़ा था, उसके पास एक किसान अपने खेत में हल चला रहा था। अचानक उसके बैल बिदक गए। इसी दौरान हल की फाल बालक के पेट में लग गई और वह घायल होकर अचेत हो गया।

किसान ने जब यह देखा तो उसे बहुत दुख हुआ। उसने झरबेरी के कांटों की सहायता से बालक के कटे हुए पेट को जोड़कर टांके लगा दिए और वहां से चला गया। कुछ समय बाद जब ग्वालिन दूध-दही बेचकर वापस लौटी और उसने अपने बच्चे की ऐसी दशा देखी, तो वह अत्यंत व्याकुल हो गई। उसे तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ। उसके मन में विचार आया कि उसने स्वार्थ और लालच के कारण झूठ बोलकर धर्म का अपमान किया था और शायद इसी अधर्म का परिणाम उसके बच्चे को भुगतना पड़ा है।

ग्वालिन को अपनी भूल पर बहुत पछतावा हुआ। उसने अपनी गलती सुधारने का निश्चय किया और तुरंत गांव वापस गई। वह घर-घर जाकर उन सभी स्त्रियों से अपनी गलती स्वीकार करने लगी, जिनसे उसने झूठ बोलकर दूध बेचा था। उसने उनसे क्षमा मांगी और भविष्य में ऐसा अधर्म न करने का संकल्प लिया। गांव की स्त्रियों ने उसके सच्चे पश्चाताप को देखकर उसे क्षमा कर दिया और उसे आशीर्वाद दिया। माताओं का आशीर्वाद लेकर ग्वालिन दोबारा उसी झरबेरी की झाड़ी के पास पहुंची।

वहां पहुंचकर जो दृश्य उसने देखा, उसे देखकर वह आश्चर्यचकित रह गई। उसका पुत्र जीवित और स्वस्थ अवस्था में खेल रहा था। यह देखकर उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। उसने इसे अपने सच्चे पश्चाताप और धर्म की ओर लौटने का फल माना। उस दिन ग्वालिन ने मन में दृढ़ संकल्प लिया कि वह कभी भी स्वार्थ और लालच के कारण झूठ नहीं बोलेगी और न ही किसी के धर्म-कर्म को भंग करेगी। उसे यह सीख मिली कि अपने लाभ के लिए बोला गया झूठ और किया गया अधर्म अत्यंत गंभीर पाप है।
Hal Shashthi 2026: 2 सितंबर को है हल छठ, बन रहे 3 शुभ योग; जानें पूजा सामग्री, विधि और व्रत के नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed