फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर पहले तिलक करें, राखी बांधें या आरती? जानें राखी बांधने की सही विधि

Fri, 28 Aug 2026 05:50 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 28 Aug 2026 05:50 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के साथ तिलक, अक्षत, आरती और मिठाई खिलाने जैसी कई रस्में भी निभाई जाती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पूजा के दौरान सबसे पहले भाई का तिलक करना चाहिए, राखी बांधनी चाहिए या आरती करनी चाहिए। आइए दूर करते हैं ये कन्फ्यूजन।

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 puja vidhi rakhi bandhne ka sahi niyam kya hai
राखी बांधने की विधि - फोटो : AI

आज 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाय जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करती है। राखी बांधने के साथ ही तिलक, अक्षत, आरती और मिठाई खिलाने जैसी कई रस्में भी निभाई जाती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पूजा के दौरान सबसे पहले भाई का तिलक करना चाहिए या राखी बांधनी चाहिए।



परिवारों में चली आ रही परंपराओं के कारण रस्मों का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सामान्य धार्मिक विधि में इन सभी कार्यों को एक निश्चित क्रम से करने की मान्यता है। अगर आप इस बार रक्षाबंधन की पूजा पारंपरिक तरीके से करना चाहते हैं, तो जानिए राखी बांधने से पहले और बाद में कौन-सी रस्म करनी चाहिए।

रक्षाबंधन 2026: एक से ज्यादा भाई हों तो किसे पहले बांधें राखी? जानें सही नियम

raksha bandhan 2026 puja vidhi rakhi bandhne ka sahi niyam kya hai
रक्षाबंधन की पूजा थाली में क्या रखें? - फोटो : adobe stock

रक्षाबंधन की पूजा थाली में क्या रखें?
राखी की थाली को सजाने के लिए बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती। इसमें राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और आरती की सामग्री रखी जा सकती है। थाली को आकर्षक बनाने के लिए फूल, पत्तियां या छोटी रंगोली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर बहन अपने हाथों से थाली सजाती है और उसमें भाई की पसंद के रंग या फूल शामिल करती है, तो यह रस्म और भी खास बन जाती है।

रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

raksha bandhan 2026 puja vidhi rakhi bandhne ka sahi niyam kya hai
राखी बांधने की विधि - फोटो : Adobe stock

राखी बांधने की विधि
1. भाई को आसन पर बैठाएं

पूजा शुरू करने से पहले भाई को स्वच्छ आसन पर बैठाएं। पूजा के दौरान आसपास का वातावरण शांत और साफ रखने का प्रयास करें।

2. माथे पर तिलक लगाएं
सबसे पहले रोली या कुमकुम से भाई के माथे पर तिलक करें। इसके बाद तिलक के ऊपर अक्षत लगाएं। इसे शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2026 puja vidhi rakhi bandhne ka sahi niyam kya hai
राखी बांधने की विधि - फोटो : iStock

3. कलाई पर राखी बांधें
तिलक के बाद भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। इस समय उसके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करें।

4. आरती करके मिठाई खिलाएं
राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें और फिर उसे मिठाई खिलाएं। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसके प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करता है।

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 puja vidhi rakhi bandhne ka sahi niyam kya hai
राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • रक्षाबंधन की रस्मों को जल्दबाजी में पूरा करने के बजाय श्रद्धा और सहजता के साथ करना बेहतर माना जाता है। 
  • राखी न तो इतनी ढीली हो कि आसानी से खुल जाए और न ही इतनी कसी हुई कि कलाई पर असहजता हो।
  • पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं स्वच्छ रखें। 
  • दीपक जलाते समय विशेष सावधानी बरतें और पूजा के स्थान को भी साफ-सुथरा रखें।

 

रक्षाबंधन की पूजा थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें हर सामग्री का धार्मिक महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed