{"_id":"6a90cc0788285afc66057769","slug":"raksha-bandhan-2026-rakhi-timing-28-august-kis-samay-bandhe-rakhi-timing-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधि और मंत्र","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
आज रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और विधि और मंत्र
Fri, 28 Aug 2026 05:15 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:15 AM IST
सार
आज शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर भद्राकाल का विशेष ध्यान रखते हुए राखी बांधी जाती है। आइए जानते हैं आज राखी बांधने का कब है शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026: श्रावण पूर्णिमा पर राखी का त्योहार मनाया जाता है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Raksha Bandhan 2026: आज यानी शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इसके अलावा इस बार रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके चलते सूतक मान्य नहीं होगा। ऐसे में बहने पूरे दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त कब है, क्या है नियम और कौन सा मंत्र राखी बांधते समय बोलना चाहिए सभी जानकारियां।
सावन पूर्णिमा व्रत का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
सावन पूर्णिमा तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा रहित काल में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि बीते दिन 27 अगस्त को सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो गई है, जो आज यानी 28 अगस्त को सुबह करीब 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार आज ही है। दरअसल 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय तिथि में होने से रक्षाबंधन इसी दिन मान्य रहेगा।

Raksha Bandhan 2026
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगी भद्रा
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। जब भद्राकाल होती है तो उस समय राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। अगर रक्षाबंधन पर भद्रा रहे तो उसके बीत जाने के बाद ही राखी बांधी जाती है। इस बार रक्षाबंधन पर यानी आज 28 अगस्त को भद्रा नहीं रहेगी, जिसके कारण राखी बांधने में कोई भी बाधा नहीं रहेगी। पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक रही है। इस तरह से 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी ,जिसके चलते पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।

राखी की शुभकामनाएं
- फोटो : AI
रक्षाबंधन पर राहुकाल में ना बांधे राखी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन में पड़ने वाले राहुकाल को अशुभ माना जाता है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। ऐसे में आज राहुकाल में राखी ना बांधे। आज यानी रक्षाबंधन पर राहुकाल की बात करें तो इसका समय सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज
आज रक्षाबंधन के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी है। श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर यह चंद्रग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। लेकिन इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए राखी बांधने पर किसी भी तरह की ग्रहण से संबंधित अड़चनें नहीं रहेंगी।