फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत चतुर्दशी 2026: 10 दिन वाले गणपति बप्पा का कब होगा विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और रवि योग का समय

Tue, 15 Sep 2026 06:52 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी के दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, रवि योग में किए गए शुभ कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी किस दिन है और गणेश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2026 ganesh visarjan date and timing shubh muhurat ravi yog
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : AI

गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। 14 सितंबर को देशभर में भक्तों ने अपने घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की। कई जगहों पर गणपति की प्रतिमाओं का डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिन बाद भी विसर्जन किया जाता है, जबकि अधिकांश बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमा की विदाई अनंत चतुर्दशी के दिन होती है। इस दिन गणपति बप्पा को श्रद्धा और भावनाओं के साथ विदा किया जाता है।



हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी के दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, रवि योग में किए गए शुभ कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी किस दिन है और गणेश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है। 

Anant Chaturdashi 2026 ganesh visarjan date and timing shubh muhurat ravi yog
अनंत चतुर्दशी 2026 की तारीख - फोटो : AI

अनंत चतुर्दशी 2026 की तारीख
पंचांग के मुताबिक भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11 बजकर 18 मिनट से आरंभ होगी और 25 सितंबर की रात 11 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ समय
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सुबह 6:11 बजे से रात 11:06 बजे तक शुभ अवधि रहेगी। यानी श्रद्धालुओं को पूजा के लिए करीब 16 घंटे 55 मिनट का समय मिलेगा।

Anant Chaturdashi 2026 ganesh visarjan date and timing shubh muhurat ravi yog
रवि योग का संयोग - फोटो : freepik

रवि योग का संयोग
इस दिन रवि योग सुबह 6:11 बजे से 11:22 बजे तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में इस योग को शुभ माना जाता है। वहीं शूल योग सुबह से दोपहर 2:51 बजे तक रहेगा और इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा। शतभिषा नक्षत्र सुबह 11:22 बजे तक रहेगा, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2026 ganesh visarjan date and timing shubh muhurat ravi yog
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
गणपति बप्पा की विदाई के लिए सुबह 6:11 से 10:42 बजे तक का समय शुभ रहेगा। दोपहर में 12:13 से 1:43 बजे तक शुभ चौघड़िया और शाम 4:44 से 6:14 बजे तक चर चौघड़िया में विसर्जन किया जा सकता है।

रात में 9:14 से 10:43 बजे तक भी विसर्जन का शुभ समय रहेगा। इसके अलावा देर रात 12:13 बजे से 26 सितंबर की सुबह 4:42 बजे तक विसर्जन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2026 ganesh visarjan date and timing shubh muhurat ravi yog
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

विसर्जन के दौरान भक्त गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर अपने घर और पंडाल में आने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि व सफलता का मार्ग खुलता है।

गणपति विसर्जन 2026: डेढ़ दिन से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तारीख और शुभ मुहूर्त
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed