फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति विसर्जन 2026: डेढ़ दिन से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तारीख और शुभ मुहूर्त

Tue, 15 Sep 2026 01:11 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

घरों में गणपति की स्थापना करने वाले श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार इससे पहले भी बप्पा को विदाई दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किन-किन तारीखों पर गणेश विसर्जन किया जा सकता है और इन दिनों कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Date shubh muhurat ganpati bappa visarjan timing
Ganesh Visarjan 2026 - फोटो : AI

गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा की स्थापना के बाद उनके विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या ग्यारहवें दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं। शास्त्रों में इन विषम अवधियों को गणपति विसर्जन के लिए शुभ माना गया है।



गणेश चतुर्थी के दिन मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की गई प्रतिमाओं का विसर्जन प्रायः अनंत चतुर्दशी के अवसर पर किया जाता है। हालांकि, घरों में गणपति की स्थापना करने वाले श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार इससे पहले भी बप्पा को विदाई दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किन-किन तारीखों पर गणेश विसर्जन किया जा सकता है और इन दिनों कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।
 

Ganesh Visarjan 2026 Date shubh muhurat ganpati bappa visarjan timing
गणेश विसर्जन 2026 की तारीखें - फोटो : freepik

गणेश विसर्जन 2026 की तारीखें
गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन इन तारीखों पर किया जा सकता है:
14 सितंबर 2026
15 सितंबर 2026
16 सितंबर 2026
18 सितंबर 2026
20 सितंबर 2026
25 सितंबर 2026
 

Ganesh Visarjan 2026 Date shubh muhurat ganpati bappa visarjan timing
गणेश विसर्जन 2026 के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

गणेश विसर्जन 2026 के शुभ मुहूर्त

14 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त

अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): दोपहर 01:49 बजे से शाम 06:28 बजे तक
सायाह्न मुहूर्त (चर): शाम 06:28 बजे से 07:55 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 10:49 बजे से 12:17 बजे तक, 15 सितंबर
उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 01:44 बजे से सुबह 06:06 बजे तक, 15 सितंबर

15 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत):
दोपहर 12:16 बजे से 01:49 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 03:21 बजे से 04:54 बजे तक
सायाह्न मुहूर्त (लाभ): शाम 07:54 बजे से रात 09:21 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 10:49 बजे से सुबह 03:11 बजे तक, 16 सितंबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Date shubh muhurat ganpati bappa visarjan timing
गणेश विसर्जन 2026 के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

16 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (शुभ):
सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ): दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:25 बजे तक
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): शाम 07:53 बजे से रात 12:16 बजे तक, 17 सितंबर
उषाकाल मुहूर्त (लाभ): रात 03:11 बजे से सुबह 04:39 बजे तक, 17 सितंबर
प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत): सुबह 06:06 बजे से 09:11 बजे तक

18 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत):
सुबह 06:07 बजे से 10:43 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:15 बजे से 01:47 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 04:51 बजे से 06:23 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 09:19 बजे से 10:47 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 12:15 बजे से सुबह 04:40 बजे तक, 19 सितंबर

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2026 Date shubh muhurat ganpati bappa visarjan timing
गणेश विसर्जन 2026 के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

20 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत):
सुबह 07:40 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 01:46 बजे से 03:17 बजे तक
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): शाम 06:20 बजे से रात 10:46 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 01:43 बजे से 03:12 बजे तक, 21 सितंबर
उषाकाल मुहूर्त (शुभ): सुबह 04:40 बजे से 06:09 बजे तक, 21 सितंबर

25 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त (शुभ):
दोपहर 12:13 बजे से 01:43 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 04:44 बजे से 06:14 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 09:14 बजे से 10:43 बजे तक

गणेश चतुर्थी 2026: कैसे बने गणपति प्रथम पूज्य, जानें गणेश चतुर्थी का महत्व और पूजन का शुभ मुहूर्त
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed