फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में ड्रग्स लेते युवक का वीडियो वायरल, किए कई चौंकाने वाले खुलासे, देखें

Thu, 04 Oct 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Youth caught red handed  taking drugs in shimla himachal pradesh

राजधानी शिमला में नशे के बढ़ते काले धंधे में कुछ कॉलेज छात्र भी उतर चुके हैं। यह खुलासा एक नशेड़ी युवक ने एक वायरल वीडियो में किया है। अब तक पकड़े गए मामलों में कॉलेज छात्र नशा करने तक शामिल थे लेकिन अब नशा बेचने का धंधा भी करने लगे हैं। युवा सूंघकर, चिल्म सुलगाकर और शरीर की नशों में इंजेक्शन लगाकर नशा कर रहे हैं। युवक ने वीडियो में बताया कि नशा दिल्ली से खरीदकर लाकर यहां बेचा जाता है।

Youth caught red handed  taking drugs in shimla himachal pradesh

मल्याणा रोड पर शिमला आईटीआई के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल ठाकुर ने इस युवक को सड़क किनारे पकड़ा। युवक यहां बैठकर ड्रग्स ले रहा था। युवक मल्याणा का ही रहने वाला है। धर्मपाल ने इस सारी घटना का फेसबुक पर लाइव किया। 24 घंटे में इस वीडियो को करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं। 1500 बार वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में युवक का चेहरा कपड़े से ढका हुआ और आंखों पर काला चश्मा है। वीडियो में युवक कह रहा है मुझे माफ  कर दो, मैं ड्रग्स लेता हूं। शिमला में नशे का बहुत गंदा माहौल है। यहां ज्यादातर युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं। मुझे आज अंकल ने पकड़ लिया और बहुत मारा। मुझे बचा लो। मैं सबके नाम सच-सच बता देता हूं मुझे छोड़ दो प्लीज। पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ  कार्रवाई करें।

देखें वीडियो

Youth caught red handed  taking drugs in shimla himachal pradesh

युवक ने वीडियो में शिमला के संजौली, परिमहल, पंथाघाटी और थाचडू के नाम बताए हैं। वहां पर नशे का कारोबार करने वालों के नाम का खुलासा भी किया है। युवक कह रहा है कि शिमला के कॉलेजों के लड़के नीग्रो (नाइजीरियन) समुदाय से दिल्ली से सामान खरीद कर लाते हैं और यहां लाकर बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth caught red handed  taking drugs in shimla himachal pradesh

युवक ने बताया कि सिल्वर फॉयल पेपर पर ड्रग्स को रखने के बाद उसके नीचे लाइटर से आग जलाई जाती है। इसके बाद उठने वाले धुएं को सूंघा जाता है। इसके अलावा कुछ युवक रुपये के नोट की नली बनाकर फिर नशे की सामग्री को सूंघते हैं। चम्मच में ड्रग्स और पानी को मिलाकर इंजेक्शन के माध्यम से नशों में चढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
Youth caught red handed  taking drugs in shimla himachal pradesh

धर्मपाल ठाकुर ने कहा कि सभी को नशे के कारोबार को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। कल तक इस नशे की जड़ें हमारे घरों तक पहुंच सकती हैं। लोगों से अपील की कि वह शिमला यूथ प्रोग्रेसिव एसोसिएशन के एंटी ड्रग्स कंपेन से जुड़ें। अपने आसपास के माहौल पर नजर बनाए रखें तथा नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ शिकायतें दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed