फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, दुनिया का सबसे बड़ा आदमखोर तेंदुआ, मारने वाले भी हैरान

Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
World Biggest Leopard Killed in Himachal, Live photos.

दुनिया का सबसे बड़ा आदमखोर तेंदुआ हिमाचल में मारा गया है। कई लोगों और जानवरों को शिकार बना चुका यह तेंदुआ अब तक का सबसे बड़ा तेंदुआ बताया जा रहा है। इसे अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं तेंदुए से जुड़ी ये चौंकाने वाली बातें-

World Biggest Leopard Killed in Himachal, Live photos.

यह विशालकाय तेंदुआ हिमाचल के जिला बिलासपुर के दधोल में कुछ दिन पहले ही मारा गया है। तेंदुआ गांववालों पर हमला करने के साथ साथ एक व्यक्ति और कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। मगर जब इसे मार गिराया गया तो हर कोई इसे देखकर दंग रह गया। इसका वजन 72 किलो निकला।

World Biggest Leopard Killed in Himachal, Live photos.

बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा तेंदुआ भी था। बिलासपुर में मारे गए तेंदुए की लंबाई आठ फीट सात इंच है। जो तेंदुआ वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज है, वह आठ फुट 2 इंच का था। ऐसे में हिमाचल में मारा गया तेंदुआ दुनिया का सबसे बड़ा तेंदुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Biggest Leopard Killed in Himachal, Live photos.

तेंदुए की दहशत के बाद इसे मारने के लिए स्पेशल टीमें बुलाई गई थीं। यह तेंदुआ काफी समय पहले जख्मी हो गया था जिसके बाद से यह आदमखोर बन गया था। इसे मारने वाली टीमें और मौके पर गए अफसर भी इसका आकार देखकर हैरान रह गए। गांव के लोगों ने इतना बड़ा तेंदुआ पहली बार देखा था।

विज्ञापन
World Biggest Leopard Killed in Himachal, Live photos.

मारे गए आदमखोर तेंदुए को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। वाइल्ड लाइफ की टीम इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर रही है। इसके लिए बाकायदा मुंबई से विशेषज्ञों की टीम शिमला पहुंच चुकी हैं, जो मारे गए आदमखोर तेंदुए की स्किन की टफिंग कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed