हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल में 25 शरद सुंदरियों ने रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरे। मंगलवार को सुंदरियों ने मनु रंगशाला में कैटवॉक किया। कड़ाके की ठंड में विंटर क्वीन देखने के लिए मनु रंगशाला में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। विंटर क्वीन का पहला राउंड शुरू हुआ और कैटवॉक में उतरी सुंदरियों का दर्शकों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। विंटर क्वीन की सुंदरियों को देख दर्शकों की उत्सुकता देखते ही बनी।
विंटर क्वीन: मनाली की ठंडी फिजाओं में सुंदरियों ने मनुरंगशाला में बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं रनरअप प्रथम व द्वितीय भी चुनी जाएंगी। पहले दिन प्रदेश व बाहरी राज्यों से चयनित अक्षी धर्मा, नेहा धीमान, कविता, टीना, अमीशा, परी, सेजल शर्मा, अंजली शर्मा, ताप्ती ठाकुर, अंचल शर्मा, तान्या शर्मा, कोमल, मेघना, अशीमा चौहान, मृदालनी, आकांक्षा ठाकुर, ओजस्वी, इशिता, सुमन सिंह, दामिनी भारद्वाज, मोनिका ठाकुर, आरजू शर्मा, देवयानी, निकिता व भारती चौहान ने कैटवॉक किया।
इसके बाद उन्होंने दर्शकों को अपना परिचय दिया है। अब प्रतियोगिता के अगले दौर में विंटर क्वीन के मुकाबले और भी रोचक होने की उम्मीद है। इस दौरान मनाली सैर सपाटे को आए सैलानियों ने भी शरद सुंदरी प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल में कई आकर्षित प्रतियोगिताएं हो रही है।
वहीं, विंटर कार्निवाल मनाली के वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागी कलाकारों ने एलिमिनेशन राउंड में खूब समा बांधा। प्रतिभागियों ने पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गानों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इसमें शिमला के रवि कुमार, कुल्लू के ट्विंकल, पंडोह मंडी की लता, सैंज कुल्लू की उर्मिला सोनी, पांवटा साहिब के कार्तिक ठाकुर, जालंधर से अभिजीत भंडारी, सुंदरनगर से तनिशा सेठी, जालंधर से हनु, कुल्लू से रजनीश ठाकुर, पटियाला से गुरप्रीत सिंह, करसोग से बंसी लाल, जोगेंद्रनगर से शालू, लुधियाना से विकास, चंडीगढ़ से अभिषेक संगीत, कुल्लू से हरीश, अमृतसर से तेजबीर सिंह, कुल्लू से अंजय शर्मा तथा अमृतसर से गुरप्रीत सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें से अगले राउंड में 10 से 12 प्रतिभागी जाएंगे और बाकि प्रतियोगिता से बाहर होंगे।
भले ही मौसम ने खलल डाला हो लेकिन मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। हर बार की तरह इस बार ऊझी घाटी की ग्रामीण महिलाएं भी मनु रंगशाला के रैंप पर उतरीं। इससे सैलानियों को कुल्लू की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधान पट्टू, धाठू और अन्य शृंगार के साथ उतरीं महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। महिला मंडल के फैशन शो में महिलाओं ने घरेलू कामकाज को छोड़ कड़ाके की ठंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं ने कैटवॉक आम लोगों के सैलानियों को संदेश दिया कि वह भी किसी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।