फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: एचपीयू शिमला ने नए साल में शुरू की बंपर भर्ती, 274 पदों के लिए मांगे आवेदन

Tue, 04 Jan 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla has started bumper recruitment in the new year, applications are invited for 274 posts, Government Jobs
एचपीयू शिमला भर्ती - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए साल में विभिन्न श्रेणी के 274 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बी, सी और डी श्रेणी के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक सात जनवरी से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया जाएगा, जो तय की गई अंतिम तिथि 29 जनवरी को बंद कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।



इस भर्ती प्रक्रिया में पूर्व में वर्ष 2020 में विज्ञापित किए गए पदों को पुन: विज्ञापित किया गया है। विवि के कुलसचिव सुनील शर्मा ने साफ किया है कि 2020 में विज्ञापित किए गए पदों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, उनके पूर्व में किए गए आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए वे दी गई जानकारी वेबसाइट के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे। इन पदों के लिए विवि की www.recruitment.hpushimla.in से आवेदन किया जा सकेगा।

HPU Shimla has started bumper recruitment in the new year, applications are invited for 274 posts, Government Jobs
एचपीयू शिमला

विश्वविद्यालय ने विज्ञापित किए गए इन पदों के लिए तय की गई पात्रता शर्तों सहित आवेदन की प्रक्रिया और भर्ती के लिए तय की गई प्रक्रिया, लिखित परीक्षा के सिलेब्स सहित आवेदन के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाए है। 

HPU Shimla has started bumper recruitment in the new year, applications are invited for 274 posts, Government Jobs
एचपीयू शिमला

सामान्य वर्ग के लिए 2000 से 1200 तक रहेगी आवेदन फीस
बी, सी और डी श्रेणी के पदों के लिए सामान्य वर्ग के लिए 2000 से 1200 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।  सामान्य वर्ग में दिव्यांग, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर ,पूर्व सैनिक जिन्होंने आग्रह पर सेवाकाल से पूर्व सेवानिवृति ली हो श्रेणी के उम्मीदवारों को बी श्रेणी के लिए 2000 और सी और डी श्रेणी के पदों के लिए आवेदन के साथ 1200 रुपये की फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPU Shimla has started bumper recruitment in the new year, applications are invited for 274 posts, Government Jobs
सरकारी नौकरी। - फोटो : अमर उजाला

आरक्षित वर्ग में एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अलावा बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को बी श्रेणी के पदों के लिए एक हजार और सी, डी श्रेणी के पदों के लिए आवेदन के साथ 600 रुपये फीस अदा करनी होगी। पूर्व सैनिक जिन्होंने अपना सामान्य सेवा काल पूरा किया और दृष्टि बाधित उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को विवि ने आवेदन शुल्क में छूट नहीं दी। सरकारी विभागों में सरकार के फैसले के अनुसार आवेदन शुल्क नहीं ली जाती।

 

विज्ञापन
HPU Shimla has started bumper recruitment in the new year, applications are invited for 274 posts, Government Jobs
नौकरी। - फोटो : अमर उजाला

इन पदों के लिए होगी भर्ती 
बी श्रेणी के भरे जाने वाले पदों में लाइब्रेरियन का एक, सहायक लाइब्रेरियन के तीन, मेडिकल ऑफिसर डेंटल का एक, एलोपैथी का एक, असिस्टेंट आर्किटेक्ट एक, जन सपंर्क अधिकारी  एक, सिस्टम एनालिस्ट  एक, कंप्यूटर प्रोग्रामर के दो पद भरे जाएंगे। सी श्रेणी के विज्ञापित पदों में लॉ ऑफिसर के तीन, विवि मॉडल स्कूल में सहायक लाइब्रेरियन एक, लिपिक 54 पद, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट(आईटी )  37 , जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(एकाउंट्स ) चार , मॉडल स्कूल में भाषा अध्यापक एक , डाटा एट्री ऑपरेटर तीन, जूनियर इंजीनियर सिविल सात, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रीकल तीन, कंडक्टर दो पद, जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर एचपीयू मॉडल स्कूल के दो पद भरे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed