हिमाचल प्रदेश में नमी वाले स्थानों पर पाए जाने वाले सफेद जंगली अदरक से बनी कैंडी सामान्य बुखार, मधुमेह और जोड़ों के दर्द को भगाएगी। अटल विश्वविद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रो. डॉ. तारा सेन ठाकुर ने इस अदरक में अजवाइन, आंवला और पुदीने का मिश्रण मिलाकर कैंडी तैयार की है। इसे खाने से कैंसर का खतरा भी कम होगा। ट्रडिशनल प्रोसेसिंग ऑफ वाइल्ड एडिबल प्लांट्स ऑफ मंडी नामक शोध प्रोजेक्ट में इस उत्पाद को तैयार किया है। जिसे उप हिमालयी क्षेत्र में उगने वाले कुछ विशिष्ट जंगली खाद्य एवं औषधीय पौधे नामक जर्नल में भी प्रकाशित किया है।
White Ginger Candy: सफेद अदरक की कैंडी भगाएगी बुखार, मधुमेह और जोड़ों का दर्द, अटल विश्वविद्यालय मंडी ने की तैयार
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:17 AM IST
सार
अटल विश्वविद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रो. डॉ. तारा सेन ठाकुर ने इस अदरक में अजवाइन, आंवला और पुदीने का मिश्रण मिलाकर कैंडी तैयार की है। इसे खाने से कैंसर का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन