फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरभद्र सिंह: अपने राजा के अंतिम दर्शन को शिमला से रामपुर तक उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh latest news: People gathered from Shimla to Rampur for the antim darshan of former cm, every eye was moist
वीरभद्र के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक हिमाचल के निर्माता, जनता के दिलों पर राज करने वाले छह बार मुख्यमंत्री रह कर प्रदेश की जनता की सेवा कर चुके वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को शिमला से लेकर रामपुर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा।



अपने घर रामपुर बुशहर की अंतिम यात्रा से पूर्व राजधानी शिमला में उनके अंतिम दर्शन करने हजारों लोग पहुंच। पूर्व मुख्यमंत्री के निवास स्थान होली लॉज से शुक्रवार सुबह 8:45 बजे उन्हें तिरंगे में लिपटाकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुलिस जवानों ने सलामी (गार्ड ऑफ आनर) देकर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतिम दर्शन के लिए विदा किया।

शनिवार को पहले पदम पैलेस रामपुर में वीरभद्र सिंह का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान रामपुर में सतलुज किनारे किया जाएगा। लाहौल-स्पीति में चंद्रभागा के संगम स्थल तांदी में हिंदू और बौद्धिक मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

virbhadra singh latest news: People gathered from Shimla to Rampur for the antim darshan of former cm, every eye was moist
अंतिम दर्शन करने हजारों लोग पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

हॉलीलॉज से रिज तक वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी विधायकों सहित सैकड़ों की तादाद में जुटे समर्थक नम आंखों के साथ अपने नेता की इस यात्रा में शामिल हुए। फूलों से सजी गाड़ी में निकली इस यात्रा में राजा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए रिज मैदान तक पहुंचाया गया। 

virbhadra singh latest news: People gathered from Shimla to Rampur for the antim darshan of former cm, every eye was moist
जेपी नड्डा ने श्रद्धांजलि दी। - फोटो : एएनआई

उनके अंतिम दर्शन करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जब पार्थिव देह को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ले जाया गया। इस दौरान पूरा शहर थम सा गया। हर तरफ जाम ही जाम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virbhadra singh latest news: People gathered from Shimla to Rampur for the antim darshan of former cm, every eye was moist
राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। - फोटो : ani

 यहां दोपहर 1:17 बजे पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह से बात कर इस दुख को साझा किया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, छत्तीसगढ़ सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने नेता के पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन भेंट किए। 

विज्ञापन
virbhadra singh latest news: People gathered from Shimla to Rampur for the antim darshan of former cm, every eye was moist
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अपना एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, एआईसीसी के सदस्य आनंद शर्मा और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला शामिल हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed