फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में 72 दिनों के बाद दौड़ेंगी बसें, जानें कौन से जिले में क्या व्यवस्था

Sun, 31 May 2020 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
unlock1:Buses will ply after 72 days in Himachal, know which system in which district
एचआरटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 72 दिनों के इंतजार के बाद एक जून से सशर्त बसें चलना शुरू हो जाएंगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कुल्लू और बिलासपुर में अपने ही जिलों में बसें चलेंगी जबकि अन्य जिलों में प्रदेश भर में बसें दौड़ेंगी। 12 घंटे के बाद के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। ये बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। बसों के साथ एक जून से टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन भी चलाए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आरएम और अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करके पुख्ता इंतजाम के निर्देश भी दिए हैं। 

unlock1:Buses will ply after 72 days in Himachal, know which system in which district
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू, बिलासपुर जिलों के लांग रूटों पर बसें नहीं चल सकेंगी। चूंकि ये बसें शाम सात बजे से पहले अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकेंगी। जिला सिरमौर के वाया चंडीगढ़ रूट बंद रहेंगे। पठानकोट जाने वाली बसें जसूर में रुकेंगी। इसके अलावा पंचायत प्रधानों पर चालक-परिचालक को ठहराने का जिम्मा होगा। परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों को ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया है। शनिवार से बसों की सैनिटाइजेशन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास 3300 बसें हैं जबकि निजी 3100 बसें हैं। इनमें 70 फीसदी बसें ही चलेंगी। आने वाले समय में इन बसों का समय बढ़ाया जाएगा। 

unlock1:Buses will ply after 72 days in Himachal, know which system in which district
- फोटो : अमर उजाला

एसी बसें नहीं चलेंगी
फिलहाल एसी बसों को नहीं चलाया जाएगा। सामाजकि दूरी और भीड़ से बचने के लिए बसों में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करनी होगी। सभी यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी है। बसों को रूटों पर भेजने से पहले सुबह या शाम को सैनिटाइज करना होगा। बसों में खड़े होकर यात्रा करने पर मनाही होगी। चालक और परिचालक के पास हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध होना जरूरी है। बस अड्डों में शौचालयों में साबुन मशीन जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unlock1:Buses will ply after 72 days in Himachal, know which system in which district
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा: 350 सरकारी बसें दौड़ेंगी, हर डिपो से चलेंगी 50 से 60 बसें, पठानकोट रूट वाली बसें जसूर तक जाएंगी
शिमला: शिमला जिले में 106 निजी और 200 सरकारी बसें शिमला शहर और जिले में चलेंगी

विज्ञापन
unlock1:Buses will ply after 72 days in Himachal, know which system in which district
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू:  कुल्लू जिले में 40 सरकारी और 50 निजी बसें ही चलेंगी, जिले के बाहर कोई बस नहीं जाएगी

मंडी: मंडी जिले से शिमला और कुल्लू जिले सहित लोकल रूटों पर दौडे़ंगी 50 फीसदी बसें। जिले में निजी बसें नहीं चलेंगी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed