फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल के आकार का केक काट पीयूष गोयल ने मनाई शादी की सालगिरह, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 10:07 AM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
union railway minister piyush goyal cut Rail shaped cake on marriage anniversary

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह हिल्सक्वीन शिमला में मनाई। शुक्रवार रात पीयूष गोयल अपनी पत्नी के साथ शिमला पहुंचे थे। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल छराबड़ा के एक फाइव स्टार होटल में पीयूष गोयल ठहरे।

union railway minister piyush goyal cut Rail shaped cake on marriage anniversary

रेल मंत्री की शादी की सालगिरह पर होटल में स्पेशल केक तैयार करवाया गया। रेल की आकृति वाले केक को पीयूष गोयल और उनकी पत्नी सीमा ने सुबह दस बजे होटल के अपने कमरे में काटा।

union railway minister piyush goyal cut Rail shaped cake on marriage anniversary

करीब ग्यारह बजे पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पत्नी के साथ अपनी फोटो और होटल में तैयार किए ट्रेन की आकृति के केक की फोटो ट्वीट की। ट्वीट में गोयल ने अपनी पत्नी सीमा का जिंदगी के सफर में हर उतार चढ़ाव के दौरान साथ चलने के लिए शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
union railway minister piyush goyal cut Rail shaped cake on marriage anniversary

शनिवार दोपहर होटल में लंच के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल अपनी पत्नी सीमा के साथ घूमने ‘एडवांस स्टडी’ आए। सामान्य सैलानियों की तरह करीब एक घंटा दोनों एडवांस स्टडी के भीतर और बाहर पार्क में घूमे।

विज्ञापन
union railway minister piyush goyal cut Rail shaped cake on marriage anniversary

शिमला में होने के बावजूद पीयूष गोयल ने शिमला रेलवे स्टेशन का दौरा नहीं किया।शिमला रेलवे स्टेशन में जीर्णोद्धार का काम चला होने की उन्हें सूचना मिली थी। निर्माणकार्य प्रभावित न हो इसलिए उन्होंने स्टेशन का दौरा नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed