{"_id":"591891304f1c1b3430850f08","slug":"two-years-old-boy-lost-his-mother-in-bilaspur-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर मां के लिए तरसता रहा मासूम, आंसू देख हर कोई रोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर मां के लिए तरसता रहा मासूम, आंसू देख हर कोई रोया
Mon, 15 May 2017 10:11 AM IST
राजीव कश्यप/अमर उजाला, बिलासपुर
राजीव कश्यप/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 15 May 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मदर्स डे के दिन दो साल का ये मासूम अपनी मां के लिए अस्पताल में भटकता रहा। हादसे में मां की मौत हो गई। मासूम बेटा बिना दूध पिए पूरा दिन मां के लिए रोता रहा। अस्पताल में मासूम की चीखें सुन हर कोई भावुक हो गया।
2 of 6
हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में रविवार सुबह हुए हादसे में दो वर्षीय साईं दर्शन से हमेशा के लिए मां का दामन छीन लिया। रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इसमें साईं दर्शन की मां गायत्री भी उसे हमेशा के लिए दुनिया में अकेला छोड़ कर चली गई थी। हादसे के वक्त यह मां की गोद में था।
3 of 6
दुखद यह है कि यह हादसा उस समय हुआ जब पूरा विश्व मातृ दिवस मना रहा था। हादसे के दौरान गायत्री का दो वर्षीय मासूम बेटा भी उसके साथ था। उसे सिर पर मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद जब घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां साईं की आंखें हर तरफ अपनी मां को तलाश कर रही थी। मगर मां हमेशा के लिए जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपनी मां को सामने न पाकर दूध पीने से इंकार कर दिया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई। हालांकि बच्चे की मौसी ने उसे अपनी गोद में उठाकर दूध पिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बच्चा चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बच्चे को अपनी गोद में लेना चाहा। मगर वह किसी के पास आने को तैयार नहीं था। इसके रोने की वजह जानने के बाद हर किसी की आंखें हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
तभी साईं के पिता को निजी वाहन से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। पिता को देखकर साईं खुश हो गया। इसके बाद वह अपने पापा के पास बैठ गया। इससे कुछ देर के लिए उसका ध्यान मां की ओर से हट गया। सभी पर्यटक तमिलनाडु के रहने वाले थे और घूमने के लिए मनाली जा रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।