फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन से मकान गिरने का खतरा, दो ने गंवाई जान

Sat, 28 Mar 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सांगला(किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Heavy rain and landslide in Kinnaur Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाव को लगे कर्फ्यू के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ का कर्फ्यू भी लग गया है। लाहौल, किन्नौर और चंबा के ऊपरी क्षेत्र शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी से अन्य इलाकों से कट गए हैं।



Two killed in Heavy rain and landslide in Kinnaur Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश के निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से गेहूं और अन्य फसलों को क्षति पहुंची है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

Two killed in Heavy rain and landslide in Kinnaur Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

31 मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two killed in Heavy rain and landslide in Kinnaur Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पिछले 15 घटों के दौरान कोकसर में 45, केलांग में 30, उदयपुर में 20 और सिस्सू में करीब 40 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहतांग दर्रा में लगभग 75 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
Two killed in Heavy rain and landslide in Kinnaur Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें बंद होने से बिजली बोर्ड के कर्मी बर्फ के बीच पैदल क्षतिग्रस्त तार दुरुस्त कर रहे हैं। कर्मचारियों पर हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed