फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: हिमाचल में पुलिस ने वापस भेजे पर्यटक, बाहरी वाहनों को नो एंट्री

Fri, 20 Mar 2020 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Mar 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
corona virus Himachal Pradesh ban on entry of vehicles coming from other parts of India
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश में देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर सरकार के प्रतिबंध के एलान के साथ हिमाचल पुलिस भी हरकत में आ गई है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमांत जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह बाहर के नंबर वाले वाहनों को प्रवेश न करने दें।

corona virus Himachal Pradesh ban on entry of vehicles coming from other parts of India
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी बसों में आने वाली सवारियों के भी आईडी चेक किए जा रहे हैं। अगर घूमने के लिए आ रहे हैं तो उन्हें सीमांत क्षेत्रों में ही उतार दिया जा रहा है। पर्यटकों को लेकर आ रही हिमाचल नंबर की टैक्सी या निजी वाहन को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया।

corona virus Himachal Pradesh ban on entry of vehicles coming from other parts of India
- फोटो : अमर उजाला

चंबा में तुनूहट्टी चेक पोस्ट पर बाहर से आ रहे वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। पुलिस ने इन वाहनों को नाके से वापस भेज दिया। परवाणू में पुलिस टीम ने नाका लगा रखा है। किसी भी बाहरी वाहन को प्रदेश में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona virus Himachal Pradesh ban on entry of vehicles coming from other parts of India
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के रहने वाले लोगों या यहां काम करने वालों को पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिल रहा है। सीमांत जिलों में पुलिस बैरियर लगाकर ड्यूटी कर रही है। हिमाचल परिवहन निगम ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलने वाली बसों में 31 बसों का संचालन बंद कर दिया है।

विज्ञापन
corona virus Himachal Pradesh ban on entry of vehicles coming from other parts of India
- फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम ने भी यह फैसला सरकार द्वारा पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश न देने को लेकर लिया है। हालांकि, कुछ बसों का संचालन जारी है, ताकि प्रदेश के बाहर मौजूद लोगों को हिमाचल लौटने में परेशानी न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed