फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत, मुंडन करवाकर लौट रहे थे घर, तस्वीरें

Wed, 05 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 05 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Two Children Killed in Bus Accident at Kangra.

ज्वालाजी मंदिर से मुंडन करवाकर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों की बस हादसे में जान चली गई। मंदिर में माथा टेकने के बाद पूरा परिवार वापस घर जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा धर्मशाला-शिमला एनएच पर कांगड़ा के पास हुआ जहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

Two Children Killed in Bus Accident at Kangra.

दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे में एक साल की बच्ची सूर्यांशी पुत्री रवि कुमार कश्यप निवासी चावली खंदोली आगरा रोड फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) और ढाई साल के बच्चे गोपाल पुत्र कालीचरण निवासी विधणपुर मेघपुर डाकखाना रामपुरा तहसील व जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।

Two Children Killed in Bus Accident at Kangra.

बताया जा रहा है कि एक बच्चे का मंदिर में मुंडन करवाने के बाद परिजन वापस जा रहे थे। मगर इसी बीच यह हादसा हो गया। बस में आए सभी यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के रहने वाले हैं और सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। ज्यादातर यात्री यूपी के फिरोजबाद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Children Killed in Bus Accident at Kangra.

बताया जा रहा है कि 52 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि मोड़ काटते समय हुए हादसे के बाद बस बीच सड़क में भी पलट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। दर्द से कर्राह रहे यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए टांडा अस्पताल लाया।

विज्ञापन
Two Children Killed in Bus Accident at Kangra.

टांडा में ड्राइवर छोटू की हालत नाजुक है उसे आईसीयू पर रखा है। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली खरोचे आई हैं। तीनों राज्यों के यात्री दस दिन के धार्मिक भ्रमण के लिए हिमाचल में आए थे। मंगलवार को बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में माथा टेकने के बाद बस यात्रियों को लेकर ज्वालाजी दर्शनों के लिए जा रही थी कि सुरंग से पीछे मोड़ पर हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed