फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: हाथों के बल चलकर दो बच्चों ने 1,264 मीटर लंबी टिहरा टनल पार कर दिया नशामुक्ति का संदेश, तस्वीरें

Sun, 04 Jun 2023 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Two children crossed the 1,264 meter long Tehra tunnel by walking on their hands, the message of de addiction
हाथों के बल चलकर दो बच्चों पार की टनल। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दो बच्चों ने हाथों के बल चलकर (हैंड स्टैंड वाॅक) 1,265 मीटर लंबी सुरंग पार कर नशामुक्ति का संदेश दिया। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की दूसरी बड़ी टिहरा सुरंग को इन बच्चों ने बिना रुके 40 मिनट में पार किया। यह उपलब्धि दूसरी कक्षा में पढ़ रहे सात साल के दीपांशु और चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के शिवम ने हासिल की। बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के टिहरा स्थित सुरंग में इस वॉक का आयोजन प्रगति समाज सेवा समिति की ओर से नशा मुक्त समाज मुहिम के तहत कराया गया था।



इस वॉक में इस क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 21 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समिति इन बच्चों का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनकी उम्र आड़े आ रही है। सुरंग के पोर्टल एक से दौड़ शुरू की गई। अधिकतर छात्र आधी सुरंग तक पहुंचने में कामयाब भी रहे, लेकिन इसके बाद कुछ धीरे-धीरे बाहर होते रहे, लेकिन दीपांशु और शिवम ने 40 मिनट में इस सुरंग को बिना रुके पार किया।

Two children crossed the 1,264 meter long Tehra tunnel by walking on their hands, the message of de addiction
हाथों के बल चलकर पार की टनल। - फोटो : संवाद

 पूरी दौड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। समिति के संस्थापक सुनील कुमार ने इन बच्चों को प्रशिक्षण दिया है। सुनील उनका नाम वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज कराने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। 

Two children crossed the 1,264 meter long Tehra tunnel by walking on their hands, the message of de addiction
हाथों के बल चलकर दो बच्चों पार की टनल। - फोटो : संवाद

उन्होंने लिम्का बुक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को इस बारे में ई-मेल भी की है। सुनील के अनुसार इसमें इन छात्रों की उम्र आड़े आ रही है। रिकॉर्ड बनाने के लिए 13 साल से अधिक की उम्र की शर्त रखी गई। सुनील का दावा है कि इतनी छोटी उम्र के एक भी बच्चे के नाम इतनी लंबी दूरी हाथों पर चलकर तय करने का रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two children crossed the 1,264 meter long Tehra tunnel by walking on their hands, the message of de addiction
शिवम। - फोटो : संवाद

तीन बार 367 मीटर लंबे पुल को भी कर चुके हैं पार
समिति सामान्य और हाथों के बल पर 117 बार दौड़ आयोजित करवा चुकी है। इन बच्चों ने बिलासपुर जिले के 367 मीटर सबसे लंबे पुल को भी तीन बार हाथों पर चलकर पार किया है। दीपांशु मिनर्वा स्कूल में निशुल्क पढ़ाई कर रहा है। दीपांशु को गूगल बॉय के नाम से भी जाना जाता है। दीपांशु और शिवम के माता-पिता प्रवासी कामगार हैं, जो घुमारवीं में मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
Two children crossed the 1,264 meter long Tehra tunnel by walking on their hands, the message of de addiction
दीपांश। - फोटो : संवाद

शिवम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में पढ़ाई करता है। सुनील ने भगेड़ में अपाहिज गोवंश केंद्र शुरू किया है, जहां घायल गोवंश का उपचार होता है। पांच साल पहले गोवंश केंद्र के पास भगेड़ स्कूल के मैदान में खेलने आने वाले प्रवासी बच्चों को कराटे में निपुण सुनील ने प्रशिक्षण देना शुरू किया। अब उनके पास 30 से अधिक स्थानीय और प्रवासी बच्चे प्रशिक्षण लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed