फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   50 people donated blood at the Sirmaur Association's camp.

Bilaspur News: सिरमौर एसोसिएशन के शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
50 people donated blood at the Sirmaur Association's camp.
सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि फ़क़ीर चंद
सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के मुख्य संरक्षक फकीर चंद चौहान रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

रक्तदान से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है : रमेश देसाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष फकीर चंद चौहान मुख्य अतिथि, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय परिसर छात्र परिषद के अध्यक्ष अंकित बिधान विशिष्ट अतिथि रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश देसाई ने अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

रमेश देसाई ने युवा टीम, विभिन्न क्लबों, छात्र संगठनों और रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए पीजीआईएमईआर के ब्लड बैंक विभाग, विभागाध्यक्ष डॉ. आरआर शर्मा, डॉ. सुचेत सचदेवा, डॉ. एकता, डॉ. संचिता और नर्सिंग स्टाफ का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फकीर चंद चौहान ने युवाओं और विद्यार्थियों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अंकित बिधान ने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर महासचिव गौरव रपटा, कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान, यूथ विंग प्रभारी अभिषेक कंहल, प्रियांशु सूर्या, गर्ल्स विंग की सदस्य आस्था, सृष्टि चौहान, मोनिका, वैशिष्ठा और श्रुति सहित पूर्व अध्यक्ष मयंक शर्मा, विरेंद्र तोमर, जेपी शर्मा, किरणेश ठाकुर, आदित्य सैनी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed