फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck accident in una 2 died 20 injured

खाई में गिरा ट्रक, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
truck accident in una 2 died 20 injured
accident

हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत तलाई में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक खाई में गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 20 के करीब श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान निक्की पत्नी प्रदीप कुमार निवासी फगवाड़ा पंजाब और अमित निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 40 से 42 श्रद्धालु सवार थे।जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रक में सवार होकर बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहा था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। कुछ ही दूरी पर तलाई के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, दो दर्जन के करीब श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे श्रद्धालु

truck accident in una 2 died 20 injured

चीख पुकार की आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घटना के बाद श्रद्धालुओं को 108 एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एएसपी मदन लाल कौशल अस्पताल पहुंचे। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घायलों की सूची
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में रामस्वरूप फगवाड़ा जिला कपूरथला, बेअंत (50) निवासी फगवाड़ा जिला कपूरथला, जसप्रीत कौर (21) निवासी जालंधर, गोपाल नाथ निवासी कपूरथला, हरप्रीत कौर (8) निवासी फगवाड़ा कपूरथला, अनीता (20) जालंधर, स्वर्ण सिंह (58) निवासी कपूरथला, रमेश लाल (58) निवासी जालंधर, ज्योति निवासी जालंधर, देवराज (55) निवासी जालंधर,  मीना निवासी

जालंधर (31), शिखा (26) निवासी  जालंधर, रिंकू (34) जालंधर, निताशा (8) निवासी जालंधर, ज्योति (28) निवासी गढ़शंकर, रीना (24) निवासी फगवाड़ा कपूरथला, सरोज (28) निवासी कपूरथला, प्रिया (21) निवासी जालंधर, जसवीर कौर निवासी गढ़शंकर (28) और ट्रक चालक रवि शर्मा (36) निवासी गुलाबगढ़ जिला कपूरथला घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed