फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला में भारी बर्फबारी से घरों-गाड़ियों पर गिरे पेड़, पैदल घर पहुंचे लोग, कई भागों में बिजली गुल

Thu, 04 Feb 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on houses and vehicles due to heavy snowfall in Shimla, people reached home on foot, no electricity in many parts
शिमला में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  में भारी बर्फबारी के बीच गुरुवार को कई वार्डों में बर्फ से लकदक दर्जनों पेड़ लोगों के घरों, गाड़ियों और सड़कों पर कहर बनकर गिरे। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि पेड़ ढहने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कृष्णानगर में दोपहर बाद गुरुद्वारे के पास एक पेड़ साथ लगते मकान के लेंटर पर गिर गया। स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार ने बताया कि पेड़ ढहने से छत को नुकसान हुआ है। एक शौचालय भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। लालपानी में लेबर हास्टल के पास भी एक पेड़ रिहायशी भवन की छत पर गिरा है। 

Trees fell on houses and vehicles due to heavy snowfall in Shimla, people reached home on foot, no electricity in many parts
- फोटो : अमर उजाला

पुराना बस अड्डा के पास बर्फबारी के बीच एक पेड़ भवन की छत तोड़ता हुआ सड़क पर गिगर गया। इसके अलावा कसुम्पटी, टुटीकंडी बाईपास, टुटू में भी कई पेड़ ढहकर सड़क पर गिर गए हैं। इससे यातायात ठप हो गया है। कई जगह पेड़ ढहने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ ढहने और शाखाएं टूटने से बिजली की तारें जगह-जगह टूट गई हैं। 

Trees fell on houses and vehicles due to heavy snowfall in Shimla, people reached home on foot, no electricity in many parts
- फोटो : अमर उजाला

डीएफओ शिमला शहरी पवन चौहान और डीएफओ शिमला ग्रामीण सुशील राणा ने बताया कि शहर में कई जगह पेड़ गिरे हैं। इन्हें हटाया जा रहा है।  भारी बर्फबारी के कारण शहर में सैकड़ों पेड़ रिहायशी भवनों पर खतरा बनकर मंडरा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को भी कहा है। पेड़ों पर बर्फ होने के कारण शाखाएं टूटने और इनके ढहने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trees fell on houses and vehicles due to heavy snowfall in Shimla, people reached home on foot, no electricity in many parts
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, राजधानी शिमला में में हुई भारी बर्फबारी के चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल रही। 132 केवी की कुनिहार-शिमला बिजली लाइन में खराबी आने के चलते शिमला में दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद बिजली गुल हो गई। देर शाम तक भी शहर में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उधर, मंडी जिले में बर्फबारी के कारण 50 सड़कें बंद हैं। 150 पंचायतों का संपर्क कट गया है। 124 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। सराज, बरोट का संपर्क भी कट गया है। जिले में 32 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। सभी योजनाएं थुनाग क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन
Trees fell on houses and vehicles due to heavy snowfall in Shimla, people reached home on foot, no electricity in many parts
- फोटो : अमर उजाला

बर्फ से लदे रेलवे ट्रैक, देर शाम रवाना होने वाली सेवा प्रभावित
गुरवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन में भी देर शाम समस्या पेश आई। रेलवे ट्रैक पर बर्फ जमने के कारण रेलवे प्रबंधन को सुनो कटर चलाकर ट्रैक से बर्फ हटाने पड़ी, जिसके चलते शाम के समय शिमला से कालका रवाना होने वाली मेल एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed