फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: शिमला में 2021 की पहली बर्फबारी, झूम उठे सैलानी, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 03:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Feb 2021 03:34 PM IST
सार

shimla snowfall 2021 images

विज्ञापन
Shimla Weather Today Update: Shimla Snowfall: 2021 first snowfall in shimla images of snowfall manali kullu chamba dalhousie
शिमला में आज का मौसम: राजधानी शिमला में 2021 की पहली बर्फबारी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

 राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के नड्डी में गुरुवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई।  हिमाचल के आठ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ के लकदक हो गए हैं। प्रदेश में घूमने आए सैलानी बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती कीं। सुबह 10 बजे शुरू हुई बर्फबारी के बाद दोपहर 12 बजे शिमला शहर में यातायात ठप हो गया। राजधानी का अपर शिमला से संपर्क कट गया है। 

Shimla Weather Today Update: Shimla Snowfall: 2021 first snowfall in shimla images of snowfall manali kullu chamba dalhousie
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी होने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। ताजा बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। राजधानी शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की भारी आमद की उम्मीद जताई जा रही है। ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। बर्फबारी से कुफरी में परिवहन निगम की आधा दर्जन बसें भी फंसी हुई हैं।

Shimla Weather Today Update: Shimla Snowfall: 2021 first snowfall in shimla images of snowfall manali kullu chamba dalhousie
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में गुरुवार को एक दिन में 55 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हुई है। शहर में एक दिन में भारी बर्फबारी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले 12 फरवरी, 2002 को 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी 54.1 सेंटीमीटर रिकॉर्ड हुई थी। बता दें कि गुरुवार शाम छह बजे तक 50, जबकि 7 बजे तक 55 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla Weather Today Update: Shimla Snowfall: 2021 first snowfall in shimla images of snowfall manali kullu chamba dalhousie
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बर्फबारी थम गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि फरवरी में वर्ष 1990 में 151.3 सेंटीमीटर और वर्ष 2007 में 113 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई थी। 1 माह के दौरान बीते 30 साल के दौरान 1990 में सबसे अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई थी। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला में अधिक बर्फबारी हुई। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि बर्फबारी के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होगा जिससे पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
Shimla Weather Today Update: Shimla Snowfall: 2021 first snowfall in shimla images of snowfall manali kullu chamba dalhousie
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र    बर्फबारी (सेंटीमीटर में) 
रोहतांग दर्रा    80
जाखू    65
शिमला    55
मढ़ी    50 
अटल टनल    40 
सोलंगनाला    30
जलोड़ी दर्रा    40 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed