फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल मंत्री के आदेशों पर अब शिमला में यहां तक चलेंगी सभी ट्रेनें

Wed, 19 Sep 2018 01:07 PM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Sep 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Train in shimla now route to baba Bhalku rail museum

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन दिवाली से ओल्ड बस स्टैंड के समीप स्थित बाबा भलखू रेल संग्रहालय (शिमला ऐक्सटेंशन) तक चलेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गत 23 जून को शिमला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों को शिमला एक्सटेंशन तक गाड़ियां चलाने के आदेश दिए थे। चार जुलाई को रेलवे अधिकारियों ने शिमला रेलवे स्टेशन से बाबा भलखू रेल संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का सफल ट्रायल किया था। अब दिवाली से शिमला आने वाली गाड़ियों को रेल संग्रहालय तक चलाया जाएगा।

Train in shimla now route to baba Bhalku rail museum

शिमला रेलवे स्टेशन से रेल संग्रहालय की दूरी करीब 850 मीटर है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे  (कालका-शिमला सेक्शन) की ओर से इस ट्रैक पर गाड़ी चलाने के लिए ट्रैक फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। गाड़ियों को रेल संग्रहालय तक चलाने के लिए रेलवे ने 850 मीटर ट्रैक पर गटका डाल कर बैलेंसिंग का काम पूरा कर लिया है।

Train in shimla now route to baba Bhalku rail museum

ट्रेन खड़ी करने के लिए रेल म्यूजियम के प्लेट फार्म और साइडिंग की भी जांच कर ली गई है। शिमला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रेल म्यूजियम के प्लेटफार्म नंबर एक तक गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा। शिमला रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बाबा भलखू रेल म्यूजियम तक करने के लिए रेल म्यूजियम और कार पार्किंग के बीच का गेट भी पिछले हफ्ते बदल दिया गया है। रेल ट्रैक से गेट की दूरी पहले ढाई मीटर थी जिसे बढ़ा कर अब साढ़े तीन मीटर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Train in shimla now route to baba Bhalku rail museum

स्टेशन अधीक्षक शिमला प्रिंस सेठी ने बताया कि हेडक्वार्टर से निर्देश मिलने के बाद शिमला एक्सटेंशन तक गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गाड़ियों की रवानगी और आगमन को लेकर भी हेडक्वार्टर ही अधिसूचना जारी करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed