फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में उमड़ रहे सैलानी, जोखिम उठाकर नदी किनारे ले रहे सेल्फी

Mon, 13 Dec 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
tourists flocking at Atal Tunnel North Portal and Sissu himachal, see photos
चंद्रा नदी के तट पर सेल्फी लेते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग और ताजा बर्फबारी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मौसम खुलते ही पर्यटक टनल और लाहौल-स्पीति की सुंदर वादियां निहारने पहुंच रहे हैं।विशेषकर वीकेंड पर टनल में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। इस रविवार को टनल के रास्ते घाटी में 5702 वाहन पहुंचे। इनमें 993 वाहन पर्यटकों के हैं।  घाटी में तापमान शून्य से नीचे है। अटल टनल रोहतांग से पर्यटकों की आवाजाही में कोई कमी नहीं आ रही है। आसमान में काले बादलों के बीच वीकेंड पर हजारों पर्यटक अटल टनल रोहतांग देखने पहुंच रहे हैं।



पर्यटक ताजा बर्फ में खूब अठखेलियां कर रहे हैं। टनल के किनारों फोटो खिंचवाने में व्यस्त दिख रहे हैं। जिला पुलिस भी ट्रैफिक को सुचारु रखने और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौसम खुलने के बाद वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ी है। 5702 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए हैं। 

tourists flocking at Atal Tunnel North Portal and Sissu himachal, see photos
बर्फ पर जमी बर्फ के बीच जाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हिमाचल के 1952 तथा बाहरी राज्यों के 993 वाहनों ने घाटी में प्रवेश किया है। प्रदेश के 1811 तथा बाहरी प्रदेशों के 946 वाहन अटल टनल रोहतांग से वापस लौटे। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि वीकेंड को देखते हुए रविवार को सिस्सू हेलीपैड में अधिकतर वाहनों को पार्क करवाया गया। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं हुई। सोमवार को भी पर्यटक वाहनों की आवाजाही निरंतर रही। यातायात संबंधी समस्या न आए इसके लिए पुलिस जवान तैनात रहे। 

tourists flocking at Atal Tunnel North Portal and Sissu himachal, see photos
नदी के तट पर उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, यहां पहुंच रहे पर्यटक यादगार लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। चंद्रा नदी के तट पर जाकर मस्ती करने के साथ सेल्फी ले रहे हैं, लेकिन कहीं यह मस्ती पर्यटकों की जान पर भारी न पड़ जाए। किनारों पर जमी बर्फ पर पांव रखते ही एकाएक फिसलन से किसी अनहोनी के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पर्यटक चंद्रा नदी के तट पर ठोस शीशे सी जमी बर्फ के ऊपर सेल्फी लेते नजर आने लगे हैं। नदी के तट पर थोड़ी सी चूक किसी की जान भी ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourists flocking at Atal Tunnel North Portal and Sissu himachal, see photos
तापमान गिरने से नदी का कुछ भाग जम गया। - फोटो : अमर उजाला

विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी नौ किमी लंबी अटल टनल रोहतांग देखने समेत रोजाना भारी संख्या में पर्यटक सिस्सू तक पहुंच रहे हैं। ठंडी फिजाओं के बीच बर्फ में खूब अठखेलियां करने के बाद फिर मनाली की ओर लौट रहे हैं।  लाहौल निवासी सुनील कुमार, परमजीत, राकेश और मदन ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद सिस्सू गांव विश्व पर्यटन की तस्वीर में भी उभरकर सामने आया है। पर्यटकों के मनोरंजन और उनकी सुख-सुविधाओं का स्थानीय कारोबारी पूरा ख्याल रख रहे हैं। 

विज्ञापन
tourists flocking at Atal Tunnel North Portal and Sissu himachal, see photos
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

इससे रोजगार का साधन भी मजबूत हो गया है, लेकिन कई पर्यटक नॉर्थ पोर्टल के इर्द-गिर्द चंद्रा नदी के तटों पर जमी ठोस बर्फ के ऊपर बेपरवाह होकर मस्ती और फोटो खिंचवा रहे हैं। इस कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि सड़क किनारे नदी के किनारे न जाने के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस जवान भी तैनात हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed