हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में बीते दिनों हुई बर्फबारी के दीदार के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। देश-विदेश से पर्यटन नगरी मनाली और सोलंगनाला पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच में मस्ती कर अपने कैमरों में तस्वीरों को कैद किया। तीसरे दिन मंगलवार को भी सोलंगनाला में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे। हालांकि, वाहनों को अटल टनल रोहतांग नहीं जाने दिया गया, उन्हें सोलंगनाला में रोका गया। कुछ सैलानी अटल टनल का दीदार करना चाहते थे, लेकिन सड़क पर बर्फ व फिसलन होने से वाहनों को नहीं भेजा गया है।
इसके लिए पुलिस की टीम सोलंगनाला में मौजूद रही। यहां पर पर्यटकों ने स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर और स्लेजिंग का मजा लिया। फोटो ग्राफर यूनियन के प्रधान दुर्गा ने बताया कि बर्फबारी होने से एकाएक मनाली में सैलानियों की आमद में वृद्धि हुई है। स्नो स्कूटर एसोसिएशन के प्रधान भूमि देव ठाकुर ने बताया कि तीसरे दिन भी सोलंगनाला सैलानियों से गुलजार रहा।
2 of 7
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
सोलंगनाला में सैलानियों ने खूब मस्ती की है। इससे कारोबार भी बढ़ा है। वहीं, बर्फबारी से शिमला में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है। बीते सप्ताह के मुकाबले सैलानियों की आवाजाही में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी नारकंडा का रुख कर रहे हैं।
3 of 7
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला और कुफरी में भी सैलानियों की रौनक बढ़ गई है। इस हफ्ते के लिए एडवांस बुकिं ग में तेजी आई है। होटल संचालकों को फोन कर टूरिस्ट पूछ रहे हैं कि शिमला में कब बर्फ पड़ रही है। बर्फबारी के बाद वीकेंड से पहले ही शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। मंगलवार को मौसम खुलने के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। दिनभर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा।
4 of 7
सोलंगनाला में सैलानियों की मस्ती।
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ में अठखेलियां करने के लिए सैलानियों ने नारकंडा का रुख किया। हार्स राइडिंग का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में टूरिस्ट कुफरी भी पहुंचे। शिमला में लिफ्ट के पास बहुमंजिला पार्किंग के अधिकतर फ्लोर मंगलवार को पूरे दिन पैक रहे। लिफ्ट में भी दिनभर सैलानियों की भीड़ रही। ट्रेवल एजेंट्स एसोसियेशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमपात के बाद सैलानियों की आमद में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।
5 of 7
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक ही दिन के भीतर केलांग को मनाली से जोड़ दिया है। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण सोमवार को इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मंगलवार को मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई। लाहौल-स्पीति प्रशासन के अनुसार मौसम साफ रहने तथा दिन के समय ही चालक इस मार्ग पर सफर कर सकेंगे।