फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: कड़ाके की ठंड में भी अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में उमड़े सैलानी, बर्फ में कीं अठखेलियां, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Dec 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
tourists flock to Atal Tunnel  North Portal and Sissu lahul himachal Even in the cold, have fun in the snow, see photos
लाहौल में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड में भी सैलानी बड़ी संख्या में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे और बर्फ में अठखेलियां कीं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सैलानियों के लिए सिस्सू से आगे केलांग तक जाने की अनुमति दी है। सिस्सू से आगे मात्र दो घंटे तक ही पर्यटक सैर सपाटा कर सकेंगे। मनाली के सोलंगनाला से आगे की अनुमति भी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक तय की है। टनल के आसपास के साथ लाहौल घाटी में बर्फ जमने से फिसलन का खतरा बना हुआ है।



ऐसे में प्रशासन और पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। हालांकि मंगलवार को कुछ पर्यटक वाहनों में सिस्सू से आगे केलांग की तरफ निकले। लेकिन उन्हें 12 बजे से पहले ही वापस आना पड़ा। इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की है। पर्यटकों का लाहौल की वादियों में जमावड़ा लगा हुआ है। हर रोज बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ से लदी वादियों को निहारने यहां पहुंच रहे हैं।

tourists flock to Atal Tunnel  North Portal and Sissu lahul himachal Even in the cold, have fun in the snow, see photos
सैलानियों में बर्फ में मस्ती की। - फोटो : संवाद

 मंगलवार को पर्यटकों ने नॉर्थ पोर्टल, गुफा होटल और सिस्सू में खूब मस्ती की। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां पर जमी बर्फ को देखकर पर्यटक बड़ी संख्या में टनल होकर लाहौल में प्रवेश कर रहे हैं।

tourists flock to Atal Tunnel  North Portal and Sissu lahul himachal Even in the cold, have fun in the snow, see photos
लाहौल में सैलानियों की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को 12 घंटे के भीतर 4266 से अधिक वाहन अटल टनल से गुजरे थे। इनमें राज्य के 2610 वाहन जबकि राज्य के बाहर के 1656 वाहन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के पर्यटक वाहनों को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourists flock to Atal Tunnel  North Portal and Sissu lahul himachal Even in the cold, have fun in the snow, see photos
लाहौल में सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

दो बजे से पहले पर्यटकों को घाटी को छोड़कर मनाली लौटना होगा। कहा कि पर्यटक वाहनों को सिस्सू से आगे और केलांग तक केवल सुबह 10  से दोपहर 12 बजे तक यात्रा करने की अनुमति होगी। लाहौल और पांगी के स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

विज्ञापन
tourists flock to Atal Tunnel  North Portal and Sissu lahul himachal Even in the cold, have fun in the snow, see photos
नॉर्थ पोर्टल पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

उधर, केलांग-दारचा मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम कोलोंग तक बस सेवा को बुधवार से चलाएगा। सड़क पर बर्फ जमने के चलते बस दारचा नहीं जाएगी। बस के स्किड होने के खतरे को देखते हुए एचआरटीसी कोलोंग तक ही बस सेवा को भेजेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed