13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बर्फ से लकदक वादियों को निहारने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक रोहतांग पहुंच रहे हैं। सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं।
2 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग और आसपास के क्षेत्र में बर्फ की ऊंची दीवार हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, सड़क वन वे होने के कारण सफर खतरों से खाली नहीं है।
3 of 7
रोहतांग दर्रा में मस्ती करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि 31 मई से सीमित दस्ती अनुमति (लिखित परमिट) दिया जा रहा है। जिससे कि पर्यटक रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल जा सकते हैं।
4 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
दस्ती परमिट केवल उन होटल, होम स्टे और कैंप संचालकों की दिया जा रहा है, जिनके सभी कागजात पूरे हों और पर्यटन विभाग में पंजीकृत हो। उन्होंने बताया कि रोहतांग पार के लिए सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय से अगले दिन के लिए ही परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
5 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि लाहौल परमिट के नाम पर कई पर्यटक रात को ही रोहतांग के लिए निकल रहे। इनमें अधिकतर सैलानी रोहतांग और कोकसर से वापस आ रहे हैं। रोहतांग से होते हुए लाहौल, पांगी आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अभी ऑनलाइन परमिट के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल पर्यटक एसडीएम कार्यालय मनाली से लिखित रूप में ली गई अनुमति से लाहौल की वादियों को निहार रहे हैं।