फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मार्च में पर्यटन स्थल कुफरी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, सेब की फ्लावरिंग प्रभावित

Sat, 14 Mar 2020 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
tourist destination Kufri shimla received fresh snowfall, Effect on fruit flowering
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

मार्च का लगभग आधा महीना बीत चुका है, लेकिन हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे राज्य में फिर से ठंड बढ़ गई है। शिमला से सटा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी बर्फ से लकदक है। बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं।

tourist destination Kufri shimla received fresh snowfall, Effect on fruit flowering
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

हालांकि कोरोना वायरस के खौफ के चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। पर्यटक यहां घुड़सवारी, स्केटिंग आदि का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के खौफ के चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। पर्यटक यहां घुड़सवारी, स्केटिंग आदि का लुत्फ उठा रहे हैं। 

tourist destination Kufri shimla received fresh snowfall, Effect on fruit flowering
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

चेरी, प्लम और नाशपाती की सेटिंग (फूल से फल बनने की प्रक्रिया) भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। तापमान में गिरावट से फ्लावरिंग(पुष्पण) पर विपरीत असर पड़ा है। मौसम के रुख में आए बदलाव के कारण बागवानों को इस साल सेब की फसल प्रभावित होने का डर सताने लगा है। इन दिनों कुफरी, फागू, रितेश, धरेच और ठियोग के निचले क्षेत्रों में सेब के पौधों में फ्लावरिंग की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist destination Kufri shimla received fresh snowfall, Effect on fruit flowering
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

अच्छी फसल के लिए इस समय 15 डिग्री से अधिक तापमान की जरूरत है लेकिन बार-बार हिमपात व बारिश से पारा काफी नीचे लुढ़कने से उपयुक्त तापमान नहीं मिल पा रहा है। बादाम, चेरी, आडू, प्लम जैसे गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग चरम पर  है लेकिन लगातार बढ़ती ठंड से फलों की सेटिंग बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
tourist destination Kufri shimla received fresh snowfall, Effect on fruit flowering
कुफरी में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

पिछले तीन दिनों से तेज हवाओं के चलने व ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों के फूलों को भारी क्षति पहुंची है। धमांदरी पंचायत के प्रदीप नेगी, विक्रम मनसागर, चमन शर्मा, आकाश, प्रताप खाची, मोहन लाल, भूप सिंह बुंदेल, सूरत सिंह, देवेंद्र भवानी और विजेश का कहना है कि गुठलीदार फलों की पीक फ्लावरिंग पर लगातार बारिश से परागण प्रक्रिया प्रभावित हो रही हैं और तेज हवाओं से करीब 30 से 40 प्रतिशत फूल झड़ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed