फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन: चायल-डलहौजी के होटल पैक, शिमला में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी

Sun, 18 Jul 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jul 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Tourism himachal: Hotel of Chail-Dalhousie pack with tourists, occupancy up to 70 percent in Shimla
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट की तीसरी लहर की आशंका के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल चायल, कसौली और डलहौजी के होटल फिर पैक हो गए हैं।राजधानी शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। धर्मशाला जाने से सैलानी अभी भी डर रहे हैं। भागसूनाग और मैक्लोडगंज में पांच से सात प्रतिशत तक होटलों में ऑक्यूपेंसी सिमट गई है। बाढ़ का वीडियो वायरल होने के बाद कांगड़ा जिले के पर्यटन कारोबार को 500 करोड़ का नुकसान हुआ है।



मनाली में पिछले सप्ताह 2400 जबकि इस बार मात्र 800 वाहन ही पहुंचे हैं। इसमें 65 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इस वीकेंड पर सोलन जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली के होटलों में शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो गई है। वीकेंड से पहले ही होटलों में शनिवार और रविवार के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। शनिवार को चायल और कसौली के होटल पैक रहे जबकि सामान्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही कम है। 

Tourism himachal: Hotel of Chail-Dalhousie pack with tourists, occupancy up to 70 percent in Shimla
रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार स्थित होटल वीकेंड पर सौ प्रतिशत ऑक्सपेंसी दर्ज की गई। शेष दिनों में 50 प्रतिशत तक पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी रही। जिला कांगड़ा में बीते सोमवार को हुई भारी बारिश का असर लोगों की जानमाल के साथ पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। 

Tourism himachal: Hotel of Chail-Dalhousie pack with tourists, occupancy up to 70 percent in Shimla
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

पिछले वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में सैलानियों की 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी। भागसूनाग में बाढ़ से तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourism himachal: Hotel of Chail-Dalhousie pack with tourists, occupancy up to 70 percent in Shimla
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

 इससे इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी में ऑक्यूपेंसी पांच से सात प्रतिशत तक सिमट कर रह गई है। शिमला के होटलों में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। पिछले सप्ताह राजधानी में सौ फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी।

विज्ञापन
Tourism himachal: Hotel of Chail-Dalhousie pack with tourists, occupancy up to 70 percent in Shimla
रिज पर सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी देर शाम तक शिमला पहुंचते रहे। लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर बाद 2 बजे पैक हो गई जिसके बाद एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट से भी रात 10 बजे तक करीब 8000 सैलानी मालरोड पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed