फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलाईलामा के सामने नए पीएम ने मांगी माफी, फिर मना जश्न, तस्वीरें

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज Updated Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Tibetan PM-in-exile Lobsang Sangay oath ceremony at dharamshala.
14वें धर्मगुरु दलाईलामा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले डॉ. लोबसंग सांग्ये ने लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली। इस दौरान नए पीएम ने तिब्बती समुदाय और धर्मगुरू दलाईलामा से माफी भी मांगी। - फोटो : अमर उजाला

14वें धर्मगुरु दलाईलामा की राजनीतिक विरासत संभालने वाले डॉ. लोबसंग सांग्ये ने लगातार दूसरी बार निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल ली। इस दौरान नए पीएम ने तिब्बती समुदाय और धर्मगुरू दलाईलामा से माफी भी मांगी।

 Tibetan PM-in-exile Lobsang Sangay oath ceremony at dharamshala.
सांग्ये ने चुनाव प्रचार के दौरान नैतिक कमियों के लिए तिब्बती समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद पल था जिसकी वजह से धर्मगुरु दलाईलामा भी व्यथित थे। मैंने इसके लिए धर्मगुरु से माफी भी मांगी है। - फोटो : अमर उजाला

सांग्ये ने चुनाव प्रचार के दौरान नैतिक कमियों के लिए तिब्बती समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद पल था जिसकी वजह से धर्मगुरु दलाईलामा भी व्यथित थे। मैंने इसके लिए धर्मगुरु से माफी भी मांगी है।

 Tibetan PM-in-exile Lobsang Sangay oath ceremony at dharamshala.
भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं होगी, हम इसका प्रण लेते हैं। उनकी सरकार मध्य मार्ग नीति से तिब्बत की आजादी के लिए काम करेगी। सांग्ये ने दावा किया कि वे अगले पांच वर्षों में तिब्बत की स्वायत्तता हासिल कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं होगी, हम इसका प्रण लेते हैं। उनकी सरकार मध्य मार्ग नीति से तिब्बत की आजादी के लिए काम करेगी। सांग्ये ने दावा किया कि वे अगले पांच वर्षों में तिब्बत की स्वायत्तता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Tibetan PM-in-exile Lobsang Sangay oath ceremony at dharamshala.
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत से बाहर रह रहे तिब्बती लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत चुनी सरकार का जश्न मना रहे हैं, लेकिन तिब्बत में रह रहे हमारे भाई इस जश्न से महरूम हैं। धर्मगुरु ने कहा कि आज तिब्बत कठिन दौर से गुजर रहा है। - फोटो : अमर उजाला

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत से बाहर रह रहे तिब्बती लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत चुनी सरकार का जश्न मना रहे हैं, लेकिन तिब्बत में रह रहे हमारे भाई इस जश्न से महरूम हैं। धर्मगुरु ने कहा कि आज तिब्बत कठिन दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
 Tibetan PM-in-exile Lobsang Sangay oath ceremony at dharamshala.
लोबसंग सांग्ये को पूरे अधिकार और तिब्बती लोगों के प्रति जिम्मेवारी समर्पित है। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बती आंदोलन अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मैं नैतिकता और क्षेत्रीय वफादारी के मकसद में हुई गिरावट से दुखी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। - फोटो : अमर उजाला

लोबसंग सांग्ये को पूरे अधिकार और तिब्बती लोगों के प्रति जिम्मेवारी समर्पित है। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बती आंदोलन अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मैं नैतिकता और क्षेत्रीय वफादारी के मकसद में हुई गिरावट से दुखी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed