{"_id":"6a8b0d0266925181f00c58bb","slug":"driver-died-in-accident-shimla-news-c-19-sml1002-774970-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सवारियां छोड़कर आ रहा था चालक, ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सवारियां छोड़कर आ रहा था चालक, ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी के चाबा क्षेत्र की घटना, दुर्घटना होने से ऑटो के साथ ही पहाड़ी से नीचे गिरा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी थाना क्षेत्र में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक सवारियां छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश ऑटो हादसे का शिकार हो गया। ऑटो सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। इस हादसे में चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजू कौंडल (51) निवासी गांव सूमी डाकघर मंढोड़घाट तहसील सुन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक राजू कौंडल रविवार को सवारियां छोड़ने के लिए चाबा गए थे। इस दौरान जब वह सवारियां छोड़कर लौट रहे थे तो कुछ ही दूरी पर ऑटो सड़क से नीचे जा गिरा। ऑटो चालक भी ढांक में गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को भी हादसे के बारे में सूचना दी गई। सुन्नी पुलिस से टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। राजू कौंडल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।