फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electric bus service

Shimla News: जुन्गा पीरन के लिए शुरू हुई ई-बस, रोज 2800 रुपये की होगी बचत

Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
electric bus service
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ढली डिपो से जुन्गा तहसील के पीरन गांव के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। क्षेत्रवासियों ने इस नई बस सेवा का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बस सेवा के चालक मदन और परिचालक हरिपाल चौहान के अनुसार इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और शांतिपूर्ण सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही डीजल वाहनों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। परिचालक हरिपाल ने बताया कि ढली शिमला से वाया जुन्गा पीरन आने-जाने में पहले डीजल पर करीब 4,000 रुपये प्रतिदिन खर्च होते थे। इलेक्ट्रिक बस के संचालन से अब बैटरी चार्ज करने में आने-जाने का बिजली खर्च करीब 1,200 रुपये रह गया है। इससे परिवहन निगम को प्रतिदिन ईंधन खर्च में लगभग 2,800 रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed