फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान में फाड़कर फेंक दिए 500-1000 के पुराने नोट, लोगों में मारामारी

Wed, 04 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 04 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
 Thousand of Old Currency Notes Found at Dhalpur Ground Kullu.

रात के अंधेरे में कोई 500-1000 रुपये के पुराने नोट फाड़कर फेंक गया। सुबह फाड़े गए नोटों का ढेर देखकर यहां लोगों में मारामारी मच गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कुल्‍लू में सामने आया है। आइए जानते हैं-

 Thousand of Old Currency Notes Found at Dhalpur Ground Kullu.

पुलिस के अनुसार 500-1000 रुपये के पुराने नोट फाड़कर कोई ढालपुर मैदान में फेंक गया। बताया जा रहा है कि हजारों रुपये की पुरानी करेंसी के कई टुकड़े यहां मिले हैं। नोटों की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

 Thousand of Old Currency Notes Found at Dhalpur Ground Kullu.

कई लोग नोटों के टुकड़े उठाकर ले गए, जिससे पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये नोट किसके थे और कौन इन्हें फाड़कर फेंक गया। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने बताया कि जानकारी मिलने पर एसएचओ को मौके पर भेजा गया लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Thousand of Old Currency Notes Found at Dhalpur Ground Kullu.

अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने रात के अंधेरे में नोट मैदान के एक छोर पर फेंके होंगे। हर नोट के बहुत ज्यादा टुकड़े किए गए हैं। कई नोटों को काटकर इतने टुकड़े किए गए हैं, जिससे इनकी सही संख्या का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
 Thousand of Old Currency Notes Found at Dhalpur Ground Kullu.

बता दें कि बैंक में अब पुराने 500-1000 रुपये के नोट जमा होना बंद हो गए हैं। रिजर्व बैंक में ठोस कारण के साथ ही पुरानी करेंसी जमा करवाई जा सकती है। इसी बीच कुल्लू में नोट मिलने का मामला सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed