फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक लॉकर में रखे थे लाखों रुपये, 5 साल बाद जब खुला तो ऐसी हो गई थी हालत

Mon, 05 Nov 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुरल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुरल (कांगड़ा) Updated Mon, 05 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Termite on 1.5 lack rupees note in bank locker of kangra central cooperative bank

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल बाजार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के लॉकर में रखे गए लाखों रुपये दीमक चट कर गई, जबकि गहनों का रंग भी खराब हो गया। इस बात का पता तब चला जब बैंक ग्राहक ने अपने पैसे निकालने के लिए लॉकर खोला। हालांकि बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकर में पानी और दीमक कैसे आई, इसकी जानकारी नहीं है।

Termite on 1.5 lack rupees note in bank locker of kangra central cooperative bank

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत के गांव कान्हा सवां के सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले बैंक शाखा में लॉकर लिया था। उसमें उन्होंने डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहने रखे थे। जून 2018 को उन्होंने लॉकर खोलकर उसमें से कुछ पैसे निकाले थे, तब लॉकर में सब कुछ ठीक था।

Termite on 1.5 lack rupees note in bank locker of kangra central cooperative bank

उन्होंने बताया कि अब उनके घर में एक धार्मिक समारोह है। लिहाजा शनिवार को वह बैंक शाखा में पैसे लेने गए। उन्होंने बैंक में अपने लॉकर को खोलकर देखा, तो अंदर रखे हजारों रुपये मिट्टी का ढेर बन चुके हैं। गहने भी पानी से खराब हो गए हैं। उपभोक्ता ने बताया कि लॉकर में मिट्टी और पानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Termite on 1.5 lack rupees note in bank locker of kangra central cooperative bank

उन्होंने इसकी शिकायत बैंक शाखा अधिकारी से की है। जब इस बारे में बैंक शाखा के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि लॉकर में कोई भी खराबी नहीं है। बैंक के सभी लॉकर सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Termite on 1.5 lack rupees note in bank locker of kangra central cooperative bank

सुशील कुमार के लॉकर में रखे पैसों को कैसे दीमक लगी और पानी कहां से आया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी ने यह भी बताया कि नियम के हिसाब से लॉकर में नकद धनराशि नहीं रखी जा सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed