फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर आग का गोला बना टैंपो ट्रैवलर, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Fri, 09 Nov 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Tempo Traveler vehical on fire at chandigarh manali nh in bilaspur

पर्यटन नगरी मनाली से हरिद्वार के लिए जा रहे एक टैंपो ट्रैवलर स्वारघाट के धारकांशी के पास पहुंचते ही अचानक आग भड़क गई। इसमें चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। गुजरात का यह परिवार मनाली से वापस लौट रहा था।

Tempo Traveler vehical on fire at chandigarh manali nh in bilaspur
हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि टैंपो ट्रैवलर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर स्वारघाट के धारकांशी के पास यह घटना वीरवार देर रात को हुई। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के टैंपो ट्रैवलर को धनपुरा निवासी चालक गोविंद गुप्ता चला रहा था। 
Tempo Traveler vehical on fire at chandigarh manali nh in bilaspur

चालक ने बताया कि वह गुजरात के सैलानियों को लेकर मनाली से हरिद्वार के लिए जा रहा था। उसने  मनाली-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर स्वारघाट के समीप धारकांशी में गाड़ी के इंजन से धुआं उठता देखा। इस पर तुरंत गाड़ी में सवार पर्यटकों से तुरंत वाहन से उतरने के लिए कहा। सैलानियों के वाहन से उतरते ही टैंपो ट्रैवलर में आग भड़क गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tempo Traveler vehical on fire at chandigarh manali nh in bilaspur

बताया जा रहा है गुजरात निवासी पर्यटक किलोल वी रावत अपनी माता, छोटा भाई और उनकी पत्नियां तथा चार बच्चों के साथ हरिद्वार से उक्त वाहन को किराये पर लेकर मनाली घूमने आया था। जब ये लोग वापस लौट रहे थे तो स्वारघाट के समीप धारकांशी के पास गाड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन
Tempo Traveler vehical on fire at chandigarh manali nh in bilaspur

हालांकि, देर रात अग्निशमन वाहन को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन जब तक वाहन पहुंचा पर्यटक वाहन पूरी तरह से जल गया था।
उधर, थाना प्रभारी स्वारघाट राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य किया। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं, जबकि वाहन आग लगने से जल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed