फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में शिक्षकों के 4 हजार नए पद भरने का रास्ता साफ

Fri, 09 Nov 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 09 Nov 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
recruitment of four thousand teachers soon in himachal

हिमाचल हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अफसरशाही हरकत में आ गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के चार हजार से अधिक नए पद भरने का रास्ता अब साफ हो गया है।वित्त महकमे ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

recruitment of four thousand teachers soon in himachal

शिक्षा विभाग ने 919 जेबीटी, 1367 सीएंडवी और 1901 टीजीटी के पद भरने के लिए वित्त महकमे से मंजूरी मांगी थी। वीरवार को वित्त महकमे ने मंजूरी की फाइल शिक्षा विभाग को लौटा दी है।

recruitment of four thousand teachers soon in himachal

हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में खाली पदों को भरने के आग्रह को लेकर चल रही जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बीते दिनों सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। न्यायालय ने वित्त सचिव को आदेश जारी किए हैं कि वह नए पदों को भरने के लिए तुरंत कार्रवाई करें और न्यायालय के समक्ष कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
recruitment of four thousand teachers soon in himachal

इसी कड़ी में वित्त महकमे ने नए पद भरने को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षा विभाग इन पदों पर बैचवाइज और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां करेगा। हाईकोर्ट ने सचिव कर्मचारी चयन आयोग को स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से यह बताने को भी कहा है कि कितने समय में पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
recruitment of four thousand teachers soon in himachal

ऐसे में संभावित है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी हो जाएगा। मामले पर हाईकोर्ट में आगामी सुनवाई 3 दिसंबर को होनी है।स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर हाईकोर्ट गंभीर है। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की हाईकोर्ट नियमित तौर पर मॉनीटरिंग कर रहा है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही सरकार और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed