फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Sukhu govt: Milk incentive amount doubled; a budget of 14 crore has been allocated

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: दूध प्रोत्साहन राशि अब दोगुनी, 14 करोड़ का बजट रखा, डीबीटी से होगा भुगतान

Thu, 29 Oct 2026 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

 राज्य सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि तीन से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी दे दी है। योजना के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
hp Sukhu govt: Milk incentive amount doubled; a budget of 14 crore has been allocated
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गैर सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादकों को अब छह रुपये प्रति लीटर दूध प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राज्य सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि तीन से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी दे दी है। योजना के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र उत्पादकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश सरकार ने ये कहा
राज्य सरकार के अनुसार, डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध करवाने के साथ दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है। गैर सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े उत्पादकों को इन संस्थानों के सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण अपेक्षित प्रोत्साहन सहायता नहीं मिल पा रही थी। इस असमानता को दूर करने के उद्देश्य से दूध प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि दोगुनी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशि बढ़ने से उत्पादकों को मिलगी अतिरिक्त सहायता
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ उपलब्ध करवाने और कृषि व इससे जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आजीविका के स्थायी अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ने से पात्र उत्पादकों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी और डेयरी विकास योजनाओं का लाभ किसानों के व्यापक वर्ग तक पहुंचेगा उन्होंने कहा कि सरकार छोटे और सीमांत किसानों के लिए डेयरी व्यवसाय को आर्थिक रूप से व्यवहार्य और लाभकारी बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। दूध उत्पादन बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और दूध व दुग्ध उत्पादों की खरीद एवं विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए किसान हितैषी योजनाएं जारी रहेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed