फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Sat, 04 Apr 2015 09:07 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Tattapani where god Parshuram takes holy dip.

आज हम आपको वाकिफ करवाएंगे भगवान परशुराम की तपोस्‍थली तत्तापानी से। भगवान परशुराम की ये तपोस्‍थली हिमाचल के मंडी जिले में ‌‌स्थित है। इनपुट: धर्मेंद्र पंडित, फोटो: नरेश भारद्वाज

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Tattapani where god Parshuram takes holy dip.

निचोड़ी धोती से फूटे थे चश्मे- दंत कथा के अनुसार भज्जी क्षेत्र के राजा सहस्रबाहू ने भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि पर आक्रमण किया। उस समय परशुराम मणिकर्ण में गर्म पानी के चश्मे में स्नान कर रहे थे। जैसे उन्हें आक्रमण की सूचना मिली तो वह सीधे तत्तापानी के लिए रवाना हुए। कहते हैं कि तत्तापानी पहुंचकर ही उन्होंने धोती निचोड़ी थी। धोती को निचोड़ने पर जहां जहां छींटे पड़े, वहां गर्म पानी के चश्मे फूट पड़े।

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Tattapani where god Parshuram takes holy dip.

चश्मों की महत्ता- माना जाता है कि मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत तत्तापानी में गंधक युक्त गर्म पानी के इन चश्मों में स्नान करने से कई तरह के चर्म रोग और जोड़ों के दर्द ठीक हो जाते हैं। तुलादान के लिए मशहूर इस तीर्थ स्थल की तुलना हरिद्वार  से भी की जाती है। हिमाचल के कई क्षेत्रों के लोग यहां अस्थियां भी बहाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Tattapani where god Parshuram takes holy dip.

लेकिन देवभूमि हिमाचल में विकास परियोजनाओं के नाम पर ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का अस्तित्व आज मिटने लगा है। विष्णु भगवान के अवतार परशुराम की तपोस्थली माने जाने वाले तत्तापानी का इतिहास खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

देखिए वो गर्म चश्मे जहां नहाते थे भगवान परशुराम

Tattapani where god Parshuram takes holy dip.

शिमला जिले से सटे तत्तापानी में गरम पानी के चश्मे जलमग्न हो गए हैं। धार्मिक महत्त्व के ये चश्मे सतलुज नदी पर बन चुकी 800 मेगावाट की कोल बांध परियोजना की जद में आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed