नेहरू पीते थे इस कुंड का पानी, वजह है बेहद खास
इस कुंड का पानी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लिए दिल्ली तक ले जाया जाता था। नेहरू के नाम पर ही बाद में इस कुंड का नाम भी नेहरू कुंड पड़ गया। जानिए कहानी...
नेहरू पीते थे इस कुंड का पानी, वजह है बेहद खास
इस कुंड का पानी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लिए दिल्ली तक ले जाया जाता था। यह कुंड हिमाचल के मनाली में स्थित है।
नेहरू पीते थे इस कुंड का पानी, वजह है बेहद खास
दरअसल बात वर्ष 1958 की है जब पहली बार प्रधानमंत्री
जवाहर लाल नेहरू देवभूमि हिमाचल के मनाली दौरे पर आए। घूमते घूमते वे मनाली
से पांच किलोमीटर दूर वह इस कुंड के पास पहुंचे और उन्होंने ग्लेश्यिरों
से निकल रहे इस कुंड का पानी पीया।
नेहरू पीते थे इस कुंड का पानी, वजह है बेहद खास
बताया जाता है कि वह इस ताजे
पानी का स्वाद चखकर मंत्र मुग्ध हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि
ये पानी सबसे साफ तो है ही, लेकिन कई हिमालय की दुर्लभ जड़ी बूटियों का रस
भी इसमें घुला है जो कई बीमारियों को रोकता है।
नेहरू पीते थे इस कुंड का पानी, वजह है बेहद खास
इसी दौरे के बाद
मनाली की पहचान पर्यटक स्थल के तौर पर पहली बार देश दुनिया को हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद जब भी प्रधानमंत्री मनाली दौरे पर
आते थे वह इस कुंड का पानी जरूर पीते थे। ब्यास नदी के किनारे स्थित इस
कुंड के आसपास का नजारा भी रमणीय है।