फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी परंपरा: यहां खून नहीं बहने तक पत्थरों की बरसात करते हैं लोग

Thu, 08 Nov 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting fair organized at dhami shimla himachal
राजधानी शिमला से करीब 35 किलोमीटर दूर हलोग धामी में वीरवार को पत्थर मेले का आयोजन किया गया। यह ऐसा अजीब खेल है, जब तक खून न बहने लगे तब तक पत्थरों की बारिश नहीं रुकती। 
Stone pelting fair organized at dhami shimla himachal
पत्थरों का यह मेला दीपावली के एक दिन बाद खेला जाता है। मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। 25 मिनट तक दोनों तरफ से पत्थर बरसाए गए। इस बीच कनोड़ी के सुरेश शर्मा को पत्थर लगा।
Stone pelting fair organized at dhami shimla himachal

खून की धारा बहने लगी तो सुरेश को खेल का चौर में स्थित सत्ती स्मारक पर लाकर उसके खून से तिलक किया गया।मेला देखने के लिए सुन्नी, अर्की और राजधानी शिमला से भी लोग पहुंचे थे।पुलिस के पहरे में इस धार्मिक परंपरा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting fair organized at dhami shimla himachal

दोपहर बाद करीब चार बजे पत्थर का मेला शुरू हुआ जिसमें धमेड़ (धामी) की ओर से टीम में शामिल कनोड़ी के सुरेश शर्मा (धमेड़ टीम) के सिर पर पत्थर लगने पर पत्थरबाजी बंद करने का इशारा किया गया। जमोगी और दरबारी धामी की टीम के सभी खिलाड़ी स्मारक के पास एकत्र हुए और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे। 

विज्ञापन
Stone pelting fair organized at dhami shimla himachal

धामी रियासत के उत्तराधिकारी कंवर जगदीप सिंह, मेला कमेटी कार्यकारिणी के पदाधिकारी भगत राम वर्मा, लेख राम वर्मा,  सुंदर लाल शर्मा, देवेेंद्र भारद्वाज, रणजीत सिंह कंवर, खड़क सिंह कंवर, अश्वनी, दिनेश कुमार और राजेश शर्मा ने मेले की इस परंपरा को पूरा करने का कार्य किया।  तिलक करने के बाद सुरेश शर्मा को धामी सीएचसी में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed