फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना ने मनाली में मनाई दीपावली, भांजे के साथ बर्फ में जमकर की मस्ती

Thu, 08 Nov 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 08 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
bollywood queen kangana ranaut celebrated diwali in manali
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने इस बार परिजनों के साथ मनाली के सिमसा स्थित अपने कार्तिकेय निवास में दीपावली का त्योहार मनाया। छोटी दिवाली पर कंगना ने बर्फ के बीच परिजनों के साथ खूब मस्ती भी की। 
bollywood queen kangana ranaut celebrated diwali in manali

कंगना ने भांजे पृथ्वी के साथ समय बिताया। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शुमार कंगना ने पहली बार मनाली स्थित अपने बंगले में दीपों का त्योहार मनाया। बॉलीवुड की व्यस्ततम जिंदगी से अपनों के लिए समय निकालकर दिवाली मनाने के लिए खास तौर पर कंगना मनाली पहुंची हैं।

bollywood queen kangana ranaut celebrated diwali in manali

दिवाली मनाने के लिए मनाली स्थित उनके बंगले में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, भाई अक्षित और अन्य परिजन मौजूद रहे। छोटी दिवाली के दिन मनाली की वादियों को बर्फ की सफेद चादर में देख कंगना भावविभोर हो गईं। बर्फबारी में मौज-मस्ती कर इस त्योहार का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood queen kangana ranaut celebrated diwali in manali

दीपावली के दिन अपने बंगले में कंगना बहन रंगोली के साथ दीप जलाती हुई नजर आईं। लंबे अरसे बाद माता-पिता और भाई-बहन के साथ मिलकर कंगना ने पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाया। वीरवार को कंगना मंडी के भांबला स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हुईं।

विज्ञापन
bollywood queen kangana ranaut celebrated diwali in manali

यहां कंगना अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में शरीक होंगी। इसके लिए कंगना ने सिमसा स्थित अपने पड़ोसियों को भी निमंत्रण दिया है।  कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि इस बार कंगना ने मनाली में दिवाली का भरपूर आनंद लिया। बेटी ने परिजनों के साथ सादगी के साथ त्योहार मनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed