फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The kabaddi final will be between the Kohbag and Kalihatti teams.

Shimla News: कोहबाग और कालीहट्टी टीम के बीच होगा कबड्डी का फाइनल

Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The kabaddi final will be between the Kohbag and Kalihatti teams.
शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, क्रिकेट में पनेश की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

दूसरे क्रिकेट मैचमें धामी ने भलोह को हराया।
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के बनूटी में चल रहा शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतियोगिता में वीरवार को कबड्डी के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जबकि क्रिकेट में भी रोमांचक मुकाबले हुए।
कबड्डी में कोहबाग और कालीहट्टी की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं क्रिकेट में पनेश की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन के सचिव विराज शर्मा ने बताया कि कुनिहार जोन की क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को घणाहट्टी और पनेश के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें पनेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में धामी ने भलोह को 24 रन से हराया। दिन के तीसरे मुकाबले में चहलोग ने मां गयासी, हलोग धामी की टीम को 36 रन से पराजित किया। इसके बाद पनेश और धामी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें पनेश ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पनेश ने चहलोग को आठ विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ पनेश प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। शुक्रवार को अन्य टीमों के मुकाबले खेले जाएंगे। शर्मा ने बताया कि टुटू जोन की कबड्डी स्पर्धा में बायचड़ी ने आनंदपुर, कालीहट्टी ने धधोल और कोहबाग ने चानोग को हराया। वहीं पाहल ने ओखरू को शिकस्त दी। इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कोहबाग ने बायचड़ी और कालीहट्टी ने पाहल को पराजित किया। इन जीत के साथ कोहबाग और कालीहट्टी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। विराज शर्मा ने बताया कि जोन स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को होगा। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article