फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nine grams of 'chitta' (synthetic drug) seized from a car in Phagu; two youths arrested.

Shimla News: फागू में कार से नौ ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक किए गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nine grams of 'chitta' (synthetic drug) seized from a car in Phagu; two youths arrested.
कंट्रोल रूम के पास से पकड़े गए दोनों
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग पुलिस ने फागू में दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब नौ ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।


दोनों युवक फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी एक कार में बैठे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 29 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर डिटेक्शन सेल की टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास एक कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में बैठे सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26) दोनों निवासी ठियोग क्षेत्र, जिला शिमला, के कब्जे से करीब नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर नशे की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस की टीमें नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article