हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पहाड़ों की रानी शिमला ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। करीब 12 दिन में शिमला में दूसरी बार बर्फबारी होने से हिल्सक्वीन शिमला में हजारों सैलानी पहुंच गए। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया था। गुरुवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद दिनभर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। इससे पर्यटन कारोबारी भी चहक उठे हैं।
शिमला में बर्फबारी: आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच सैलानी घुड़सवारी का लुत्फ उठाते रहे। चर्च के पास लाइव वीडियो बनाकर कुछ टूरिस्ट अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों से बात करते दिखे। चर्च से रानी झांसी पार्क जाने वाली सड़क पर टूरिस्ट एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते और बर्फ पर फिसलने का मजा लेते दिखाई दिए।
सैलानियों ने माल रोड पर चहलकदमी का भी आनंद लिया। पर्यटन विकास निगम के आशियाना रेस्टोरेंट के अलावा मालरोड और मिडल बाजार के होटलों और ढाबों में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद शिमला मे एकाएक सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ी थी।
एक माह के भीतर करीब 90 हजार वाहन शहर में दाखिल हुए। शिमला में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। 01 जनवरी से 31 जनवरी के बीच शोघी बैरियर से 89500 से अधिक वाहन शहर में दाखिल हुए।