हिमाचल प्रदेश में वीरवार को मौसम ने करवट ली। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बूंदाबांदी के साथ फाहे, कुफरी, नारकंडा और हाटू पीक में हिमपात हुआ है। लाहौल, मनाली, चंबा और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने से पुलिस प्रशासन ने वीरवार देर शाम से मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
Snowfall in Himachal: शिमला के रिज मैदान पर फाहे, कुफरी, रोहतांग, पांगी में बर्फबारी, ठंड बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
वीरवार को रोहतांग दर्रे के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा दर्रा सहित लाहौल के निचले इलाकों में भी बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के साथ अन्य क्षेत्रों में फाहे गिरे हैं।
कुल्लू और लाहौल जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी, भरमौर, मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुपा, तुंदा, घटौर, क्वारसी में पांच से सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
क्षेत्र तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा -2.1
केलांग -4.8
कुकुमसेरी -4.8
कुफरी 3.2
मनाली 1.0
नारकंडा 1.4
शिमला 5.3