हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे
हिमाचल में मौसम ने अचानक करवट बदली है। यहां कुल्लू, लाहौल और चंबा की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात के बाद रोहतांग आए 200 के करीब सैलानी और स्थानीय लोग यहां फंस गए हैं।
हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे
जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी लोगों को देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद मनाली पहुंचाया। दर्जनों वाहन अभी भी रोहतांग में ही बर्फ में फंसे हुए हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे
पर्यटन नगरी मनाली के मढ़ी में 15 सेंटीमीटर, रोहतांग में 30 और
चंबा के इंद्रहार पास में 40 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। सीजन में
पहली बार मनाली के गुलाबा तक बर्फ गिरी है।
हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे
बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई बर्फबारी से मनाली-रोहतांग-लेह मार्ग बंद हो गया। दो दर्जन वाहनों में रोहतांग आए 200 के करीब सैलानी और स्थानीय लोग फंस गए। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 बजे रोहतांग जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर मौसम साफ होने तक रोक लगा दी है। (दिन के समय बर्फबारी में मौज मस्ती करते सैलानी।)
हिमाचल में ताजा बर्फबारी, 200 से ज्यादा सैलानी फंसे
एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है कि रोहतांग में सैलानी फंसे होने की सूचना पर प्रशासन ने मौके पर टीम भेज दी है। देर शाम तक सैलानियों को सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया गया है। मौसम के देखते हुए रोहतांग में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।